भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ती का हरिद्वार में तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न


किसानों की समस्याओं से सम्बंधित 21 सूत्री मांग पत्र राष्ट्रपति को भेजा

हरिद्वार, उत्तराखंड। भारतीय किसान यूनियन (श्रमिक जनशक्ती) का 7 से 9 जून तीन दिवसीय राष्ट्रीय शिविर एवं अधिवेशन कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। जिसमें हजारों किसान, मजदूर श्रमिक व महिलाएं पहुंची जिसमें यूनियन को बढ़ाने व किसानों की आवाज को हर स्तर पर उठाने को लेकर चर्चा की गई और किसान मजदूर श्रमिकों की समस्याओं का  

21सूत्री ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार को ज्ञापन दिया गया। जिसमें में किसान, मजदूर, श्रमिकों की सभी मागो को ध्यान में रखा गया। मांग पत्र की मांगे निम्नलिखित है।

1 -  किसानों ने अपनी माँगों के लिए एक साल से अधिक समय तक दिल्ली की सीमाओं पर चले विश्वप्रसिद्ध धरने के चलते केंद्र सरकार ने आधा अधूरा समझौता कर किसान विरोधी तीन काले कानूनों को वापस लिया। धरना ख़त्म कराने के लिए सरकार ने किसानों की अन्य माँगों को अधूरी छोड दिया उसको पुरा किया जाए।

2 - दिल्ली के बॉर्डर पर चल रहे रहे 13 महीने के धरना प्रदर्शन में शहीद किसानों को घोषित मुआवजा तत्काल प्रदान किया जाए। 

3 - सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी का कानून शीघ्रातिशीघ्र बनाया जाए। 

4 - किसान उत्पादों पर लादा गया 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क तत्काल हटाया जाए ताकि किसानों का उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक सके।

5 - गन्ना किसानों को 450 रुपये प्रति कुंतल गन्ने का भुगतान किया जाए तथा बकाया राशि तत्काल मय ब्याज दी जाए।

6 - बिजली संशोधन विधेयक 2022 तत्काल वापस लिया जाय तथा किसानों के निजी नलकूपों पर मीटर लगाने की कार्रवाई बंद की जाए। 

7 - दिल्ली और तेलंगाना जैसे कई राज्यों की तरह खेती के लिए उत्तरप्रदेश के किसानों को भी मुफ़्त बिजली दी जाए

8 - प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में घोर भ्रष्टाचार व्याप्त है तथा इसका फायदा मुख्यतः कम्पनियाँ और अधिकारी उठाते है। इस पर रोक लगाकर फसल बीमा की राशि किसानों के खातों में पहुँचाने की समुचित व्यवस्था की जाए।

9 - आवारा पशुओं और जंगली जानवरों से किसानों के खेतों की रक्षा के लिए सरकारी स्तर से  व्यवस्था की जाए 

10 - खेती में बहुराष्ट्रीय कम्पनियों की घुसपैठ पर पाबंदी लगाई जाए तथा स्वदेशी तकनीक आधारित खेती के लिए अनुदान दिया जाए।

11 - सोने की चिड़िया कहा जाने वाला भारत का हर किसान आज कर्ज के तले दबा हुआ जिसको लेकर पर दिन पूरे भारत के अंदर लगभग 100 से ज्यादा किसान आत्महत्या कर रहे हैं गरीब श्रमिक समस्त किसानों का एक बार संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए

12 - भारतवर्ष में शिक्षा का स्तर सबसे ज्यादा गिर रहा बड़े बड़े कालेज व स्कूल शिक्षा को माफियाओं की तरह हर महीने मनमानी तरीके से फिस वसूल रहे इस पर रोक लगाई है जिससे हर गरीब किसान का बच्चा स्कूल जा सके और उच्च शिक्षा पाकर आगे कार्य कर सकें

13 - भारतवर्ष के अंदर युवाओं में सबसे ज्यादा शिक्षा का स्तर गिरने से सभी युवा बेरोजगार घूम रहे हैं आज युवाओं में सबसे ज्यादा नशे की लत बढ़ती जा रही है जो भविष्य के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक युवा साथियों के लिए पूरे देश के अंदर जगह जगह नौकरी देकर इनको काम पर लगाने की कृपा की जाए

14 - पूरे भारत के अंदर जल स्तर सबसे ज्यादा गिर रहा है जिसके लिए नदी तालाब कुआं की सफाई करवाई जाए गांव ग्रामीण में भी तालाब वा कुँवा की सफाई वा सुंदरीकरण करवाया जाए।

15 - दिल्ली में पहलवान बहन बेटियों के साथ हो रही घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है पहलवान बहनों को धरने से उठाकर मारा पीटा गया जिससे सभी किसान व युवाओं में बहुत ही आक्रोश है इन को न्याय देने के लिए इस घटना की तत्काल जांच करा कर उचित न्याय दिया जाए

16 - किसान आयोग का गठन कवाकर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाए

17 -60 वर्ष से ज्यादा वाले गरीब किसान व श्रमिकों को लगभग ₹10000 प्रति माह वेतन दिया जाए जिससे वह अपना जीवन यापन कर सकें

18 - पूरे देश का किसान एमएसपी पर खरीद के लिए दर दर भटक रहा है केंद्र सरकार के द्वारा एमएसपी से कम खरीद पर सजा का प्रावधान बना दिया जाए जिससे कोई भी व्यापारी  निर्धारित रेट से नीचे अनाज ना खरीदें

19 - भारतीय किसान यूनियन (श्रमिक जनशक्ति)के द्वारा जल जंगल वृक्ष बचाने का अभियान चलाया जा रहा है जिसमें केंद्र व प्रदेश से किसानों को सहयोग किया जाए

20 - भारतवर्ष के अंदर आज युवा पीढ़ी में सबसे ज्यादा नशा का सेवन करके सभी युवा परेशान हैं ज्यादातर 18 से 22 वर्ष की युवाओं में गंभीर बीमारी बढ़ रही है शहर व ग्रामीण एरिया में जिन भी दुकानों पर नशे के सेवन की दवा उपलब्ध कराई जा रही है उन पर पुलिस के द्वारा जांच कर तत्काल कार्यवाही की जाए

21 -  पूरे भारत के अंदर श्रमिकों वा मजदूरों से 8 घंटे के बजाए छोटी बड़ी सभी कंपनियों के द्वारा 12 घंटे काम करवाया जा रहा है जिसकी जांच कर सभी कंपनी वा फैक्ट्रियों के खिलाफ उचित कार्यवाई की जाए।

  सम्मेलन में  राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेंद्र सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव रणधीर सिंह संधू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ला, राष्ट्रीय सचिव दीपू कुमार वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंधावा सिंह, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश यादव, राष्ट्रीय महामंत्री महेश सिंह गुर्जर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री हंसराज सिंह पांडे, राष्ट्रीय वरिष्ठ सचिव दिनेश कुमार यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल कुमार राजवंशी, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा बृजेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री सुखविंदर सिंह सरदार, युवा प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष छबिलाल यादव, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद खालिद खान साहब, लखनऊ मंडल महामंत्री शालिनी कुमार पांडे जी, लखनऊ जिला अध्यक्ष पवन कुमार रावत, बाराबंकी जिला अध्यक्ष अशोक कुमार कश्यप, बाराबंकी युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद तौहीद खान, जिला अध्यक्ष मिल्कीपुर फैजाबाद जेपी कनौजिया, जिला प्रभारी बाराबंकी अखिलेश कुमार रावत जी ,सीतापुर जिला अध्यक्ष गंगाराम यादव, फर्रुखाबाद जिला अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रोली शास्त्री, जिलाध्यक्ष प्रशांत मिश्रा बब्लू, जिला अध्यक्ष कन्नौज संन्दीप यादव राज, जिला अध्यक्ष बदाॕंयू संजीव कुमार यादव, लखनऊ जिला वरिष्ठ  उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह यादव, सीतापुर जिला अध्यक्ष पिंकी चौधरी, जिला अध्यक्ष सामली वीरेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष पिहानी विकास सिंह, सीतापुर जिला महामंत्री नीरज तिवारी, तहसील अध्यक्ष सिधौली आलोक अवस्थी, ब्लॉक अध्यक्ष कसमंडा अमित कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष कसमंडा रजनीश कुमार, मंडी लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष रामप्रसाद सिंह रावत, हैदरगढ़ तहसील अध्यक्ष रामदुलारी विश्वकर्मा, गोरिया कला ग्राम पंचायत अध्यक्ष योगेश यादव, ब्लॉक उध्यक्ष गोसाईगंज राम अवतार रावत, लखनऊ जिला युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपू कुमार यादव, लखनऊ जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार यादव, मुन्ना लाल रावत, नीरज कुमार शर्मा, अरविंद रावत, सौरभ कुमार रावत, धीरज कुमार रावत, संदीप कुमार रावत, दीपू रावत, नरेंद्र रावत, राहुल कुमार, प्रशांत कुमार रावत आदि सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ