आर पी सिंह चौहान बने रालोद के पुनः प्रदेश महासचिव

आर पी सिंह चौहान बने रालोद के पुनः प्रदेश महासचिव
सीतापुर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह ने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिवों की नियुक्ति की इसी क्रम में पूर्व प्रदेश महासचिव व जिले में रालोद के कद्दावर नेता आर पी सिंह चौहान को पुनः प्रदेश महासचिव
 बनाया गया ज्ञात हो कि आर पी सिंह काफी लंबे समय से जिले की जनसमस्याओं के लिए लगातार संघर्ष करते रहे हैं जिले के ट्रामा सेंटर,तंबौर की गोबराहिया पुलिया आदि के लिए उन्होंने लंबे संघर्ष किए हैं ।उनके महासचिव बनने पर    जिलाध्यक्ष शरद पाण्डेय   यूवा रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेश चौधरी पूर्व जिलाध्यक्ष भोलानाथ वर्मा लखन सिंह अमन मंसूरी अनुपम भारती मोo तालिब अभिषेक मिश्र सुबांशू सहित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।इस अवसर पर धर्मेश चौधरी ने कहा कि उनके महासचिव बनने से जन सरोकार के मुद्दों को बल मिलेगा और पार्टी व संगठन और मजबूत होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ