मा. प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को देश हित में एक सन्देश

*दिनांक-15 अगस्त 2023)*
*मा. प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को  देश हित में एक सन्देश,* 
 *🇮🇳आखिर कब तक शहीद होंगे जवान,* 🌹🙏
*सेवा में,*                                                                                                                                     
*"शरहदों पर जो शहीद हो रहे मां उनकी कैसे सो रही होगी -एक बात तो तय है हर शहीद पर माँ भारती भी खूब रोती होंगी,*"                                                                                                              *विषय - आजादी की 77 वी वर्ष गांठ पर आजादी के समय जुड़ी हुयी पाकिस्तान -चीन  सीमा विवाद का शांति पूर्वक स्थायी समाधान कर देश के दुश्मनों, आतंकवादियों, अवैध घुसपैठियों,सीमा पार ड्रग्स (ब्राउन शुगर,हीरोइन..) तस्करी आदि की रोकथाम हेतु सर्व प्रथम पाकिस्तान (3323), बांग्लादेश (4096)कि. मी. थल सीमाओ पर विवादित (Loc740k.M.) क्षेत्रों को छोड़कर यथासम्भव जगहों पर  सीमा पर शीघ्र दीवार निर्माण शिलान्यास कर देश की सुरक्षा किये जाने कि विगत वर्ष 2014 से देश हित में लगातार किये जा रहे मांग व संघर्ष पर केंद्र सरकार में नोट राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषय पर मुद्दे पर विगत लोक सभा चुनाव 2019 वाराणसी में बी.जे.पी.द्वारा किये गये वादे पर देश हित में पुरा करने के संदर्भ में,*                                                                                   *महोदय,*                                                              *"सर्वप्रथम देश की आजादी में योगदान देने वाले  सभी शहीद महापुरुषों व देश की सुरक्षा में आये दिन शहीद जवान भाइयों को नमन व विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ,*🌹🙏                                                                       
         *आपको उपरोक्त विषय के संबंध में देश हित में अवगत कराते हुए निवेदन करना है कि मैं जनपद सोनभद्र उ. प्र. से सामाजिक व मानवाधिकार कार्यकर्ता राज कुमार सोनी हूँ l*                                     
  *मैने देश की आजादी से जुड़ी समस्या सीमा विवाद के कारण दुश्मन बने चीन की शह पर पाकिस्तानी गोलीबारी व आतंकी हमलों में आये दिन शहीद हो रहे जवान भाइयों की घटनाओं को सुनकर अक्सर दुःखित होता रहता हूँ और देश के जवानों की सुरक्षा और सीमा विवाद का स्थायी समाधान व देश में आतंकवाद का सफाया होने तथा देश की एकता -अखंडता को हमेशा बनाये रखने का ईश्वर से प्रार्थना करता रहता  हूँ l अचानक एक दिन मेरे मन मे  विचार आया की जैसे अन्य देशों(चीन,इजराईल,सऊदी,अरब,तुर्की. आदि ) ने अपनी सीमाओं पर दीवार बनाकर अपने देशों में आतंकवादियों, अवैध शरणार्थियों, नकली नोट, ड्रग्स तस्करी आदि की रोक थाम कर देश की सीमाओं की ठोस सुरक्षा ब्यवस्था किया है इसी तर्ज पर भारत की सीमाओं पर भी मजबुत ऊँची अभेध दीवार बनना चाहिए l इसी सोच पर देश हित में हमने अपनी मातृ भूमि जनपद सोनभद्र और आस पास के जिलों में आर्मी के वर्तमान जवानों व रिटायर्ड सीनियर लोगों के सामने इस बात को रखा जिस पर उन लोगो ने कहा की दुर्गम इलाकों, विवादित क्षेत्रों को छोड़कर वहां दीवार बन सकता है ऐसे काफी इलाके है और इसके कारण 70% तक घुसपैठ रुक सकता है और इसके बनने से जवान भाइयों की सुरक्षा और काफी राहत हो जायेगा l तथा सीमा पर पहले से ही तारबंदी है लेकिन घुसपैठियों द्वारा अक्सर तार को काटकर भारत की सीमाओं में घुसने की घटनाये अक्सर होता रहता है लेकिन उसकी जगह मजबुत,ऊँची दीवार बनने से काफी रोक थाम सहित सीमाओं की ठोस सुरक्षा हो जायेगा और दीवार के ऊपर करंट युक्त तारबन्दी उस पर  राडार, सेंसर लगाकर सीमा सुरक्षा ब्यवस्था को काफी मजबूत किया जा सकता है l जिसके कारण आतंकी घुसपैठ, अवैध शरणार्थियों की घुस पैठ, काफी हद तक रुक सकता है और देश के दुश्मनों  (स्नाईपर शूटरों ) द्वारा किये जाने वाले गोलीबारी से जवानों की सुरक्षा के लिए कवच के रूप में भी कार्य करेगा तथा इसके साथ बरसात,ठंडी, गर्मिओं व रात्रि में जवानों को पहरेदारी करने में भी आसानी होगा l और देश में सीमा पार से हो रहे अवैध शर्णार्थिओं घुसपैठ, नकली नोट, ड्रग्स तस्करी, मानव तस्करी, हथियारों की तस्करी आदि की रोक थाम कर देश करोड़ो युवाओं को नशे से बचाया जा सकता है जब की भारत के करोड़ो युवा ड्रग्स (अफीम -हिरोईन -ब्राउन शुगर )के चलते बरबाद हो चुके है तथा ड्रग्स व अवैध घुसपैठ  भारत की एक बहुत बड़ा समस्या बन चुका है l*                                                                                    *अतः देश हित में उपरोक्त विषय को लेकर  विगत वर्ष 2014 से जनपद सोनभद्र से दिल्ली तक लगातार सार्वजिनक रूप से धरना -प्रदर्शन, आंदोलन, ज्ञापन आदि लगातार करते हुए मा. महामहिम राष्ट्रपति महोदय, मा. लोक सभा अध्यक्ष महोदय, मा. प्रधान मंत्री महोदय, मा. गृहमंत्री महोदय, मा. रक्षा मंत्री महोदय और कैबिनेट सचिव भारत सरकार को संबोधित कई बार पत्र भेजकर राष्ट्रिय सुरक्षा जैसे गंभीर मामले को अवगत करा चूका हूँ जिसके परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रपति सचिवालय, लोक सभा सचिवालय,मा. प्रधान मंत्री कार्यालय,रक्षा मंत्रालय व  कैबिनेट सचिवालय भारत सरकार से गृहमंत्रालय को कार्यवाही हेतु कई बार पत्र जारी हो चुके है l और मार्च 2016 में पूर्व गृह मंत्री व वर्तमान रक्षा मंत्री मा. राजनाथ सिंह जी से दिल्ली स्थित आवास पर ज्ञापन के साथ बी जे पी के अन्य नेताओ को भी उपरोक्त मामले में ज्ञापन दिया जा चूका है और उन्होंने भी इस मामले में गृहमंत्रालय को पत्र भी भेज चुके है और ज्ञापन देने का फोटो भी मौजूद है l ऐसे गंभीर मामले में दिनांक 01.04.2014 को  मा. प्रधान मंत्री कार्यालय , दिनांक  29.12. 2014 को रक्षा मंत्रालय, दिनांक 09 जनवरी 2015 मंत्रिमंडल सचिवालय एवं दिनांक 18.04. 2016 को लोक सभा (संसद ) और इसी क्रम में गृहमंत्रालय को कई बार जारी पत्रों पर दिनांक 17.04.2014  व 27.10.2015  को गृहमंत्रालय से जारी पत्र में देश की सुरक्षा हेतु सीमा पर दीवार बनाने की याचिका को नोट कर कार्यवाही किये जाने का आश्वाशन दिया जा चूका है l वही दूसरी तरफ देश में आतंकी घुसपैठ व हमला आये दिन हो रहा है l विगत दिनों  आतंकवादियों द्वारा वर्ष 2015 में पंजाब प्रांत के पठानकोट एयरबेस व गुरुदास पुर थाने में आतंकी हमलों में डी एस पी सहित कई शहीद जवानों की घटनाओं से पूरा देश आक्रोशित था और देश के तमाम राजनैतिक दलों के साथ आम जनमानस में भी केंद्र की सुरक्षा निति पर सवाल उठाया गया था l और केंद्रीय लोक सभा संसदीय समिति की रिपोर्ट में केंद्र की सुरक्षा ब्यवस्था में चूक की रिपोर्ट भी अखबारों की सुर्खिया बनी l इसके बाद भी गृहमंत्रालय द्वारा उदाशीन रवैया अपनाये जाने पर  इस मामले में 07 जून 2016 को केंद्रीय सूचना आयोग भारत सरकार दिल्ली में भी सुनवाई हुआ था जिसमे मा.प्रधान मंत्री व गृह मंत्री जी के कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने मुख्य सूचना आयुक्त भारत सरकार के सामने मामले को नोट होने व शीघ्र कार्यवाही किये जाने की बात कहा था l और उसी तारीख 07 जून 2016 को केंद्रीय सूचना आयोग भारत सरकार के तरफ से फैसले का पत्र भी जारी हुआ और अगले दिन दिनांक 08 जून 2016 को गृहमंत्रालय से जारी पत्र में मामले को नोट कर गंभीरता पूर्वक विचार किये जाने का आश्वाशन मिला है l वही दूसरी तरफ देश में  आये में आतंकी  घटनाओ के क्रम में  विगत वर्ष 18 सितंबर 2016 को को जम्मू काश्मीर के ऊरी सैन्य सेक्टर में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने  हमला किया था जिसमें हमारे 20 जवान शहीद व अनेक घायल हुए थे l देश में फिर केंद्र की सुरक्षा नीति पर सवाल आम जनमानस उठा रहे थे और पूरा देश आक्रोश में था l जिस पर भारतीय सेना ने 28 सितंबर की रात को पी ओ के में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर सैकड़ो आतंकवादियों को मारकर शहीद जवानों का बदला लिया था और पुरा देश भारतीय सेना के पराक्रम पर खुशी का ईजहार भी किया था l पुनः बड़े पैमाने पर कोई आतंकवादी घुसपैठ व हमला देश में ना हो जाये भारत के पूर्व गृहमंत्री व वर्तमान रक्षा मंत्री मा. राजनाथ जी ने राजस्थान - जैसलमेर का दिनांक 07 व  08 ओक्टुबर 2016 को दो दिवसीय दौरा किया था और जिस पर देश की सभी इलेक्ट्रानिक्स व प्रिंट मिडिया ने नयी खबर (ग्रेट वाल आफ इंडिया ) के रूप में दिसंबर 2018 तक भारत की सीमा पर पहली बार पाकिस्तान बार्डर पर यथासंभव जगहों पर कंक्रीट की दीवार और ईजरायल की तर्ज पर  सुरक्षा ब्यवस्था मजबूत किये जाने की  केंद्र के फैसले की खबर से पुरे देश की जनता को अवगत कराया था जिसे सुनकर पुरे देश में सरकार के इस फैसले से खुशी का माहौल था और जनपद सोनभद्र में तो जश्न का माहौल था, लेकिन ख़ुशी का यह माहौल ज्यादा दिन नहीं रहा क्यों की  12 अप्रैल 2017 ईस्वी को पूर्व गृह राज्य मंत्री किरण रिजूजी ने संसद में लिखित जवाब दिया की गृहमंत्रालय द्वारा बार्डर पर दीवार बनाने का कोई प्रस्ताव व योजना नहीं है l जब की लोक तंत्र के चौथे स्तंभ  मिडिया ने केंद्र द्वारा देश की सुरक्षा में सीमा पर दीवार बनाने की योजना से पुरे देश अवगत करा चुके थे  जिसके कारण मिडिया की खबर को नेताओं ने झूठा साबित करने का पूरा प्रयास करके देश की सुरक्षा को खतरे में डाला है यदि देश की सीमाओं को पहले ही ठोस घेराबंदी किया गया होता तो आज  देश को युद्ध व अवैध घुसपैठ का सामना नहीं करना पड़ता l और  देश की सुरक्षा हेतु सीमा पर दीवार की योजना केंद्र ने क्यों बनाया मेरे पास उक्त मामले में केंद्र से जारी तमाम पत्र आज भी सबुत के रूप में मौजूद है l तथा  केंद्र द्वारा अपना फैसला बदलने से  मै और मेरे सहयोगी काफी दुःखित हुए l जब की अमेरिका के राष्ट्रपति मा. डोनाल्ड ट्रम्प भी सीमा पर दीवार मुद्दे को अमेरिका के लिए बहुत जरुरी है और इसे  संसद में पास करने हेतु राष्ट्रिय आपात काल भी घोषित करके  मेक्सिको सीमा पर काफी मजबूत, ऊँची दीवार बनाकर अमेरिकावासियों की ठोस सुरक्षा ब्यवस्था भी कर रहे है  l*                                                                                 *अतः देश की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे पर मैंने पुनः देश के महामहिम राष्ट्रपति महोदय के साथ केंद्र सरकार को केंद्र के इस फैसले पर पुनर्विचार किये जाने हेतु पत्र भेजा  जिस  पर दिनांक 28.08.2017 को मा. प्रधानमत्री कार्यालय, दिनांक 01 सितंबर 2017 को कैबिनेट सचिवालय भारत सरकार से गृह मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय से गृह मंत्रालय को जारी पत्र पर 07 अगस्त 2019 को गृहमंत्रालय से भी  कार्यवाही हेतु पत्र जारी हो चुके है जिस पर अभी तक कोई  विचार नहीं किया गया है  जिससे देश को तमाम उपरोक्त मुद्दे पर खतरा बना हुया है  l जिसके कारण इस मुद्दे को आपके सामने रखने हेतू देश हित में मैंने लोक सभा चुनाव 2019 वाराणसी संसदीय सीट पर लड़ने के लिए नामांकन किया और मेरा नामांकन  मान्य होने पर बी जे पी के वरिष्ठ नेताओं ने मुझसे मुलाकात कर आगामी सरकार बनने पर ईस मांग को पूरा किये जाने का वादा किया और मैंने अपना नामंकन वापस लिया था और उसी दिन  दिनांक 02 मई 2019 को बी जे पी कार्यालय महमूर गंज वाराणसी में प्रेस वार्ता के जरिये भी मांग को पुरा किये जाने का पुनः वादा किया गया  जिसमे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी मा. सुनील ओझा, मा. प्रधान मंत्री जी के लोक सभा संसदीय प्रतिनिधि वर्तमान वाराणसी महानगर अध्यक्ष मा. विद्यासागर राय, राबर्ट्सगंज विधायक मा. भूपेश चौबे सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे और उन लोगों ने मुझे बी जे पी में भी शामिल किया है l*                            
          *अतः राष्ट्रिय सुरक्षा जैसे गंभीर  मामले को देश हित मे राष्ट्रिय मानवाधिकार एसोसिएशन उ. प्र.(भारत ) की तरफ से आप को अवगत कराया जा रहा है कि देश की सुरक्षा में  सीमा पर दीवार बनाने का प्रति किलोमीटर बजट लगभग 15 -20करोड़ रुपया है वही भारत का वर्ष 2020-21 रक्षा बजट भी 03 लाख करोड़ रूपये से ज्यादा है और भारत की कुल जी.डी. पी का 02 % से भी कम रक्षा पर खर्च होता है और इसके बावजूद भी बजट की समस्या को दूर करने हेतु पेट्रोल -डीजल के रेट में प्रति लीटर 05 रुपया देश की सीमाओं की ठोस सुरक्षा में सीमा पर अभेध दीवार सहित जवान भाइयों की समस्याओं पर खर्च करने का अभियान भी चला रहा हूँ l  तथा एक आकड़े के अनुसार वर्ष 1990 से 31 मार्च  2017 तक 27 सालों में सिर्फ जम्मू -काश्मीर में आतंकी हिंसा में कुल 40961 लोग मारे गए है,     जिसमें 5055 जवान शहीद व 13502 घायल होने व 13941 नागरिक मारे गए और भारी मात्रा में चल -अचल सम्पत्तियों का नुकशान भी हुआ है l तथा सिर्फ 2014 से 13 फरवरी 2019 तक आतंकी हमलों में हमारे 853 जवान भाई शहीद हो चुके है और आम सैकड़ो आम नागरिक मारे जा चुके है और आये दिन हमलो से  शहीद होने का सिलसिला चालू   है l चाहे वह 14 फरवरी 2019 को जम्मू काश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमला जिसमें हमारे 40 जवान भाई शहीद हुए थे जिस पर दिल्ली मे  सार्वजिक रूप से इंडिया गेट की यात्रा निकालकर श्रद्धांजलि देने का काम भी किया  है l वही दूसरी तरफ  गलवान घाटी में विगत 15 -16 जून 2020 को चीन से हुयी  झड़प में 20  भारतीय जवानों को शहीद होने की घटना और जवानों द्वारा चीनियों को दिए गए मुहतोड़ जवाब से चीन से भी युद्व के हालात बन चुके है जिसके कारण मन बहुत दुःखित होता है l और ऐसी घटनाओं पर देश की जनता व हम लोग सिर्फ जवानों की शहादत पर नमन व श्रद्धांजलि  तक ही सीमित है l और यह भी केंद्र सरकार से नहीं पूछ सकते सीमा विवाद के चलते आखिर कब तक जवान शहीद होते रहेंगे ? और जवान भाईयों के शहीद होने पर बच्चों के सर से पिता का साया, बहनों से मांग का सिंदूर व माताओ -पिताओं से उनके लाल और बहनों से उनके भाई कब तक बिछुड़ते रहेंगे l  और सीमा विवाद के चलते कब तक युद्द चलता रहेगा और कब सीमा विवाद का स्थायी समाधान होगा ?   मै यह जानता हूँ  जिस दिन सभी भारतीय यह आवाज उठा दे तो बांग्लादेश की तरह चीन व पाकिस्तान सीमा विवाद का भी स्थायी समाधान होने लगेगा और यह एक बहुत बड़ा राजनैतिक मुद्दा भी बन चूका है l वही दूसरी तरफ भारत में प्रत्येक ब्यक्ति के ऊपर 50000- पचास हजार रूपये सें ज्यादा विदेशी कर्ज हैं सिर्फ सीमा विवाद को लेकर ही पाकिस्तान -चीन सें युद्ध होता रहता है जिस पर भारतीय सेना भी  बराबर मुहतोड़ जवाब देकर बार्डर पर हथियारों संग तैनात है  और ऐसे माहौल में भारतीय सेना के साथ पूरा देश खड़ा रहता है l लेकिन यदि अब युद्ध हुआ तो निर्णायक युद्ध के प्रबल आसार बने हुए है पाकिस्तान तो पूरी तरफ से साफ़ हो जायेगा और ईस अवसर का चीन युद्ध के जरिये फायदा उठाने का पुरा प्रयास करेगा जिसमे लाखों सैनिक शहीद होने की आशंका है l यदि युद्ध में परमाणु अस्त्र का इस्तेमाल हुआ तो सैकड़ो परमाणु बम फटने से पूरे विश्व के साथ मानव जाति को खतरा बना हुआ है l*                                                                         *अतः  देश हित में पुनः मा. महामहिम राष्ट्रपति महोदया , मा. प्रधानमंत्री महोदय एवं मा.गृह मंत्री  महोदय भारत सरकार सें देश की सुरक्षा में सीमा पर शीघ्र अभेध दीवार निर्माण  शिलान्यास किये जाने का देश हित में अनुरोध है l*
*(देश के दुश्मनों को एक संदेश युद्ध किसी समस्या का अंतिम समाधान नहीं है लेकिन देश की आन -बान शान की खातिर दुश्मनों से युद्ध लड़ने मे भारतीय सेना के साथ हर भारतीय देश की सुरक्षा में कदापि पीछे नहीं हटेगा और दुश्मनों को सफाया कर दिया जायेगा भले ही दुश्मन को मारने मे शहीद भी क्यों ना होना पड़े l*                    
                  *भवदीय*
             *राज कुमार सोनी,*                                     
*प्रदेश अध्यक्ष-राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन उ. प्र.(भारत) / सोनार समाज विकास एसोसिएशन (उ. प्र.)*
*(देश की सुरक्षा में सीमा पर दीवार मुद्दे पर बी जे पी के वादे पर मा. प्रधानमंत्री जी को समर्थित पूर्व लोक सभा प्रत्याशी  -वाराणसी 2019, M. 7905200277 )*
*सबूत -भारत सरकार सें जारी पत्र,फोटो एवं वीडियो पोस्ट,*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ