पर्यावरण संरक्षण व प्रकृति संयोजन की प्रेरणा स्वरूप भगवान गोवर्धन की पूजा अर्जना करके गोवर्धन का पर्व बडे धूम धाम से सेवा भारती महानगर कार्यालय रमते राम रोड पर मनाया गया

पर्यावरण संरक्षण व प्रकृति संयोजन की प्रेरणा स्वरूप भगवान गोवर्धन की पूजा अर्जना करके गोवर्धन का पर्व बडे धूम धाम से सेवा भारती महानगर कार्यालय रमते राम रोड पर मनाया गया जिसमें विधि विधान से पूजा अर्चना  और परिक्रमा की गई , इस अवसर पर बालिकाओं ने भजन और नृत्य करके सभी का मन मोह लिया , बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी को तालिया बजाने के मजबूर कर दिया या यूं कहें कि कोई भी व्यक्ति वालिकाओं के नृत्य पर तालियां बजाने से अपने आपको रोक नही पाया , ऐसा लग रहा था जैसे स्वयं गोवर्धन भगवान अपना आर्शिवाद बरसा रहे हों , इस अवसर पर पुरुषार्थ सेवा समिति के अलावा भी कई संस्था के देव तुल्य बन्धुओं ने गोवर्धन पूजा में शामिल होकर हमारा मान बढाया , इस कडी में धर्मयात्रा के प्रान्तीय मन्त्री श्री मदन गोपाल जी का मार्गदर्शन मिला, और आज की राममय वातावरण में उनको को काष्ठ का हस्त निर्मित राम मन्दिर का प्रतिचित्र भेंट करके सम्मानित किया गयाl सेवा सदन के संचालक मंगल सिंह जी ने सभी को 125 वर्ष आयु होने के बारे में ज्ञान दिया उन्होने बताया कि अपना खाना पीना सही करके व्यक्ति स्वस्थ और लम्बा जीवन जी सकता है , आईना के संचालक श्री राम भक्त श्री उमेश गर्ग ने सभी को  राम मन्दिर के चित्र के दर्शन करायेl जनपद के प्रसिद्ध समाजसेवी व वरिष्ठ चिकित्सक डा0 ओ. पी. अग्रवाल जी की पावन उपस्थिति से सभी का उत्साह वर्धन हुआl उज्जवल भारत मिशन की वरिष्ठ पदाधिकारी श्री मति वन्दना लखनपाल एंव श्री मति मीनू शर्मा जी पावन उपस्थिति से अतिरिक्त ऊर्जा का संचार हुआl पुरुषार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष  सुभाष गुप्ता जी एंव महिला अध्यक्ष चंचल जैन ने सभी का यथायोग्य सम्मान किया , इस अवसर पर पुरुषार्थ सेवा समिति के संस्थापक श्री डी सी बंसल , मीडिया प्रभारी  विपिन अग्रवाल , कोषाध्यक्ष  संजय गर्ग, संगठन मन्त्री  छोटे लाल कनोजिया , वरिष्ठ पदाधिकारी राकेश गुप्ता जी,  आलोक गोयल जी ,  सुनिल बंसल जी ,  रजनी गुप्ता जी , कृष्णनेंदु  गुप्ता जी ,प्रेम लता कोरी जी,  बन्दना पान्डे , पत्रकार ममता जी , चन्देश्वर भगत जी, सेवा भारती केंद्र की प्रभारी गुरदीप कौर व अन्य सभी की उपस्थिति से वातावरण में प्रतिकूल खुशबू का अनुभव जिसके लिए आभार प्रकट करने के लिए शायद शब्द भी काम हो जाएl
पुरुषार्थ से ही धर्मार्थ  है

 आओ साथ चले  
सुभाष गुप्ता
अध्यक्ष
 पुरुषार्थ सेवा समिति

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ