सम्मानित किया गया गाजियाबाद*सक्षम ट्रस्ट द्वारा आयोजित शिक्षा महाकुंभ 2026 भव्यता के साथ संपन्न* ✨सक्षम एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.)** द्वारा आयोजित वार्षिक कार्यक्रम **“शिक्षा महाकुंभ 2026”** अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन गाजियाबाद स्थित **जानकी भवन, कविनगर, रामलीला मैदान** में किया गया।कार्यक्रम के **मुख्य अतिथि** के रूप में पधारे **डॉ. चंद्रपाल शर्मा जी** ने 12वीं कक्षा में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को **स्मृति चिन्ह, मेडल व प्रमाण पत्र** देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए **अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण और सतत परिश्रम** जैसे मूल मंत्र भी दिए।कार्यक्रम में **विशिष्ट अतिथि** के रूप में उपस्थित *कमलेश कुमार मिश्रा अपर निजी सचिव केंद्रीय कृषि एवं कल्याण राज्य मंत्री* भारत सरकार **ने भी छात्रों को सम्मानित किया और उन्हें **नवाचार और आत्मविश्वास** के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।इस गरिमामय कार्यक्रम की **अध्यक्षता** ** *पूर्व राज्य सभा सांसद डाँ अनिल अग्रवाल* ने की।🔹 इस अवसर पर कुल * 560 विद्यार्थियों** को सम्मानित किया गया।🔹 साथ ही * 50 से अधिक प्रधानाचार्यों** 140 शिक्षकों व शिक्षक सलाहकारों** को भी उनके योगदान हेतु सम्मान प्रदान किया गया *बाल कवि सक्षम चौहान* ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दीकार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार **सक्षम ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अमित चौहान जी* द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित विशिष्ट जन:* **प्रीति चौहान** – प्रधानाचार्य, एस. डी. ग्लोबल स्कूल* **उपेंद्र चौहान** – उपाध्यक्ष, सक्षम एजुकेशन* **रिंकेश कुमार वत्स**- चेयरमैन, हिरनोट ग्रुप* योग गुरु डॉ. यश पाराशर* **राजीव त्यागी 'राज'** – तुलसी पुरुष *कवि जय प्रकाश मिश्रा* * *सुनील त्यागी* अध्यक्ष युग परिवर्तन सेवा समिति * **छोटे लाल कनौजिया जी** – समाजसेवी* ****, ** – सामाजिक एवं शैक्षिक क्षेत्र की सक्रिय हस्तियांकार्यक्रम ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता और प्रेरणा का नया अध्याय जोड़ा है।**सक्षम ट्रस्ट** द्वारा इस प्रकार के आयोजन शिक्षा जगत को निरंतर नई दिशा देते रहेंगे।
0 टिप्पणियाँ