लखनऊ। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकांत शुक्ला अपने एक दिवसीय लखनऊ भ्रमण के दौरान मण्डलायुक्त रोशन जैकब,परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक व महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं से मुलाकात की। तथा उन्हें पत्रकारों की समस्याओं से रुबरु कराया। उन्होंने रोडवेज की बसों में पत्रकारों के बैठने की समुचित व्यवस्था, चिकित्सालय में पत्रकारों को तत्काल सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन पत्रकारों को हर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है। और इसके लिए उनका संर्घष चलता रहेगा। तदोपरांत वह अपने कार्यालय पहुंचे तथा पदाधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि कोई पत्रकार अपने मन में हीन भावना न लाएं कोई पत्रकार न छोटा होता है न बड़ा सभी समान है। संस्था में सभी एक होकर रहें। यदि उन्हें कोई परेशानी हो रही है तो खुलकर बताएं। संस्था के किसी कार्य में अवरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ने पदाधिकारियों को हिदायत दी कि डेढ़ साल में आप लोगों के द्वारा कोई प्रशंसनीय कार्य नहीं किया गया। जो बेहद शर्मनाक है। जिला कार्यकारिणी गठन को लेकर उन्होंने चिन्ता व्यक्त की। तथा 15 दिन के अन्दर समस्त जनपदों का गठन पूर्ण करने का लक्ष्य पदाधिकारियों को सौंपा। उन्होंने कहा कि अब हमने न सुनने या बहाना सुनने की आदत छोड़ दी है । उन्होंने बताया कि यूपी श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन का राष्ट्रीय करण किया जा चुका गया है। अब यूपी श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन का नाम बदलकर राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन हो गया है जो सम्पूर्ण भारत वर्ष में कार्य करेगी। एशोसिएशन ने मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र में प्रदेश प्रभारी नामित कर दिए हैं। शेष राज्यों में अतिशीघ्र गठन कर दिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर व हरियाणा में बात चल रही है। उन्होंने बताया कि संस्था का समस्त कार्य हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित शुक्ला,व रविन्द्र सिंह राष्ट्रीय सचिव मनोज तिवारी के नेतृत्व में देख रहे हैं । जो सराहनीय कदम है।
बाक्स
*राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी को किया गया भंग*
विगत 15 दिन में गठन पूर्ण न होने व डेढ़ वर्ष में हां अध्यक्ष जी कहने वाली यूपी श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी को आज तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई। तथा यूपी श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन के पदाधिकारी सुरेश कश्यप,मधू कश्यप, पंकज शर्मा, रामनरायण वर्मा, संदीप गुप्ता, बृजेश ओझा, मनीष श्रीवास्तव, सुनील कुमार को उनके पदों से प्रथक कर दिया गया हैं। अब संस्था के प्रति इन लोगों का कोई सम्बन्ध नहीं है यदि इनके द्वारा संस्था के प्रति कोई अनैतिक कार्य या लेन देन किया जाता है तो यह लोग स्वयं जिम्मेदार होंगे संस्था इनके विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए विवश होगी।
बाक्स
*इन्हें दिया गया राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन का दायित्व*
राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन में राष्ट्रीय सचिव के रूप में मनोज तिवारी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह,अमित शुक्ला,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वरुण सिंह यादव को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पुनः मनोनीत किया जा रहा है जबकि प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव विमल सिंह, अनुराग तिवारी को तथा विजय कुमार मिश्रा प्रभारी पूर्वी उत्तर प्रदेश
को प्रदेश कार्यकारिणी में मनोनीत किया जा रहा है
वहीं जनपद कार्यकारिणी में
धर्मेंद्र कुमार को जिलाध्यक्ष जौनपुर, चन्द्र शेखर राव को जिलाध्यक्ष बलिया, गोरखनाथ मिश्रा को जिला अध्यक्ष सन्त कबीर नगर, मनीष तिवारी को जिला अध्यक्ष अयोध्या, सुधांशु तिवारी को जिला अध्यक्ष अमेठी, शुभम् तिवारी को जिला अध्यक्ष बहराइच, अभिशेख पान्डेय को जिलाध्यक्ष फरुखाबाद, श्रवण पान्डेय को जिलाध्यक्ष बस्ती तथा भास्कर तिवारी को जिला सचिव सुल्तानपुर, अनुराग सिंह को जिला सचिव लखनऊ, रंजीत साहू को जिला सचिव अयोध्या, एन एन तिवारी को जिला सचिव लखनऊ, सुनील श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, राजकपूर निषाद को जिला सचिव सिद्धार्थ नगर वहीं विजय तिवारी को जिला उपाध्यक्ष आजमगढ़ ,धर्मेंद्र कुमार तिवारी को जिला उपाध्यक्ष गोरखपुर,अजय तिवारी को जिला उपाध्यक्ष प्रतापगढ़,सिद्धार्थ सिंह,रवि शर्मा को जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ नगर, शशिभूषण को जिला उपाध्यक्ष बलिया,चन्द्र भान यादव को जिला महासचिव सिद्धार्थ नगर के रूप में मनोनीत किया गया है।
बाक्स
*इन लोगों को किया गया प्रदेश प्रभारी के रूप में नामित*
राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन ने डॉ बीरेंद्र कुमार दुबे को मध्यप्रदेश, दुष्यंत गोयल को उत्तराखंड, हरिसरन शुक्ला को महाराष्ट्र
हरिओम सिंह को पंजाब तथा विजय कुमार मिश्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा देवी प्रसाद गुप्ता को बन्देलखण्ड का प्रभारी बनाया गया है ।
0 टिप्पणियाँ