*राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकांत शुक्ला ने की पदाधिकारियों के साथ बैठक*
*लखनऊ में मण्डलायुक्त, प्रबन्ध निदेशक परिवहन व एडीजीपी लखनऊ जोन से मुलाकात*
लखनऊ। पत्रकार एक जुट रहे उनकी समस्याएं संस्था की समस्या है जिसके लिए संस्था का प्रत्येक पदाधिकारी तन मन धन के साथ निपटने के लिए सदैव तैयार है। किसी भी पत्रकार का शोषण वर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बात आज राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकांत शुक्ला ने अपने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सभी पत्रकार बन्धु हमारे परिवार का एक हिस्सा है। हम और हमारी संस्था उसके दुख व सुख में शामिल रहती हैं और रहेंगी। पत्रकारों की समस्या मेरी समस्या है उसके निदान का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित शुक्ला जो संस्था के लिए दिन रात एक कर संस्था के विस्तार के लिए वचनबद्ध है। तथा समस्त प्रदेशों का विस्तार कर रहे हैं। प्रसंशा के पात्र हैं। अभी हाल ही में हमारे जनपद के जिला अध्यक्ष चन्द्र शेखर रॉव, अजय तिवारी, विमल सिंह, नित्यानंद तिवारी ने मरीजों की सेवा करने के उद्देश्य से राम मनोहर लोहिया अस्पताल में खाद्य-पदार्थों व फलों का वितरण किया जो सराहनीय रहा। हम अपने पदाधिकारियों के साथ है। उन्हें 24 घण्टो में जब जरूरत पड़े हमें याद कर सकते हैं । अध्यक्ष शशिकांत शुक्ला ने अपने लखनऊ भ्रमण के दौरान मण्डलायुक्त व प्रबन्ध निदेशक परिवहन सहित अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन के निरीक्षक विजय कुमार तिवारी से मुलाकात की। तथा पत्रकारों की समस्यायों से रुबरु कराया। लखनऊ भ्रमण के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित शुक्ला, रविन्द्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव सूर्यांश शुक्ला उत्तर प्रदेश प्रभारी नित्यानंद तिवारी, प्रदेश सचिव विमल सिंह, बलिया ज़िला अध्यक्ष चन्द्र शेखर रॉव, मौजूद रहे।
बाक्स
राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन ने किया चन्द दिनों में विकास 11प्रदेशो के प्रभारी हुए नियुक्त
राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन ने अपने को राष्ट्रीयकृत करते हुए 11 राज्यों में अपने प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं यह जानकारी संस्था के राष्ट्रीय महासचिव सूर्यांश शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि आन्ध्र प्रदेश में रीता रावत, अरुणाचल में पवन कुमार, जम्मू-कश्मीर में रवी कनौजिया, दिल्ली से शशि कुमार, मद्रास में जय प्रकाश तिवारी, पंजाब में हरिओम सिंह, महाराष्ट्र में हरि सरन शुक्ला, हरियाणा में प्रदीप शुक्ला, मध्य प्रदेश में डा बीरेंद्र कुमार दुबे, उत्तराखंड में दुष्यंत गोयल, तथा उत्तर प्रदेश में नित्यानंद तिवारी, नामित किए गए।
उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा प्रदेश है इसलिए इसे जोन में विभाजित कर पूर्वांचल का विजय कुमार मिश्रा को तथा बुन्देलखण्ड का देवी प्रसाद गुप्ता को प्रभारी नामित किया गया है। जो अपने प्रदेशों में गठन से लेकर समस्त कार्य देखेंगे।
0 टिप्पणियाँ