फाइनेंशिल मार्केट तथा इंश्योरेंस कंपनियों के दिग्गज रहे मौजूद
लखनऊ। पिछले दिनों फांइनेंस और इंश्योरेंस मार्केट पर आधारित लखनऊ से प्रकाशित वेल्थ टर्मिनल पत्रिका का स्वीट्जरलैंड के एक पांच सितारा होटल में विमोचन किया गया। वेल्थ टर्मिनल हिंदी तथा इंग्लिश द्विभाषी पत्रिका है जिसका प्रकाशन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से किया जाता है। इस अवसर पर फाइनेंशिल मार्केट तथा इंश्योरेंस कंपनियों के दिग्गज रहे मौजूद रहे।
स्वीट्जरलैंड के पांच सितारा होटल में रविवार 26 नवंबर को फांइनेंस और इंश्योरेंस मार्केट पर आधारित लखनऊ से प्रकाशित वेल्थ टर्मिनल हिंदी तथा इंग्लिश द्विभाषी पत्रिका विमोचन के अवसर पर पत्रिका के प्रधान सम्पादक संजीव कुमार ने बताया कि फाइनेंस मार्केट का बहुत बड़ा बाजार है। इस बाजार से जुड़ी कई ऐसे महत्वूपर्ण समाचार और जानकारियां होती हैं, जो जागरुकता के आभाव में आम आदमी तक नहीं पहुंच पातीं। उन्होंने बताया कि वेल्थ टर्मिनल एक ऐसी पत्रिका है जो हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में प्रकाशित होती है। इसका कारण यह है कि अंग्रेजी में प्रकाशित पहले से कई पत्रिकाएं मौजूद हैं, जिनका एक सीमित पाठक वर्ग है। इस पत्रिका के जरिए हमने हिंदी के पाठक तथाा आम आदमी तक अपनी बात पहुंचाने के लिए सरल प्रयास किया है। जिससे बीमा कंपनियों के पॉलिसियों की महत्वपूर्ण जानकारिया, बैंकिग तथा फाइनेंस मार्केट के बाजार से जुड़ी हर वो खबर जिसकी जानकारी हर वर्ग को जरूर होनी चाहिए। ताकि वह अपने भविष्य के सही फैसले लेने में सक्षम हो सके।
वेल्थ टर्मिनल के सीईओ तथा एडिटर -इन-चीफ संजीव कुमार खुद भी इंश्योरेंस तथा फाइनेंस बाजार में पिछले दो दशक से मेंटर के तौर पर सक्रिय हैं तथा वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म यूट्यूब पर भी अपनी फाइनेंशियल मार्केट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारियां साझा करते हैं। वेल्थ टर्मिनल पत्रिका के जरिए वह हर वर्ग तक अपनी बात आसानी से पहुंचा सकते हैँ।
मार्केट गुरू संजीव बताते हैं कि स्वीट्जरलैंड में विमोचन के अलावा वह इंडिया पहुंचकर भी शीघ्र ही एक ऐसा ही बड़ा आयोजन करने वाले हैं, जिससे पत्रिका की पहुंच अपने सही पाठको के बीच बन सके। उन्होंने बताया फाइनेंस और इंश्योरेंस मार्केट उतार-चढ़ाव पर अधारित लेख के अलावा एक्सपर्ट एडवाइज, आईडियल पर्सनालिटी, सक्सेस स्टोरीज, प्रेरक प्रसंग, मासिक भविष्यफल जैसे कुछ स्थाई स्तम्भ हैं जो हर वर्ग के पाठकों के लिए पत्रिका को सम्पूर्ण बनाते हैं।
स्वीट्जरलैंड में वेल्थ टर्मिनल पत्रिका के विमोचन अवसर पर नीवा बूपा इंश्योरेंस कंपनी के चीफ डिस्ट्रीब्यूटर ऑफिसर (सीडीओ) अंकुर खरबंदा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एंड नेशनलहैड, ग्रोथमार्केट दीपकशर्मा तथा ईएजेंसी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एंड नेशनल हैड प्रवीनपाठक तथा इंश्योरेंस तथा फाइनेंस मार्केट से जुड़ी कई नामचीन दिग्गजों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
0 टिप्पणियाँ