सीतापुर। नैमिषारण्य तीर्थ का फाल्गुन मास महादानी महर्षि दधीचि द्वारा सतयुग में अस्थिदान से पूर्व सभी तीर्थों के दर्शन पूजन एवं 84 कोशी परिक्रमा किया था तभी से फाल्गुन मास में नैमिष तीर्थ का महत्व अधिक बढ़ जाता है और यह वही अति पुनीत धरा है जहां पर स्वयंभु मनु-सतरुपा ने 23 हजार घोर तप करके परब्रह्म परमेश्वर के साकार रूप में दर्शन करने उन्हें पुत्र के रूप में अवतरित होने का बरदान प्राप्त किया था। उस नैमिषारण्य तीर्थ की पावन भूमि पर स्वामी विद्यानन्द जी के सानिध्य में सुश्री मुमुक्षा दीदी व बृजेश अवस्थी के संयोजन में आज 12 मार्च से 18 मार्च 2024 तक श्रीमद्भागवत कथा, विष्णु महायज्ञ, विराट सन्त सम्मेलन एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया है । इस आयोजन में महामण्डलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती जी महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी रविन्द्र पुरी जी महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी अभयानंद सरस्वती जी महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज , महामण्डलेश्वर स्वामी सर्वेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज, व ईश्वरदास ब्रह्मचारी जी महाराज पधार रहे हैं । इस सन्त सम्मेलन में श्रीमद्भागवत कथा व्यास आचार्य महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी विशोकानंद भारती जी महाराज बीकानेर राजस्थान मुख्य रूप से उपस्थित होंगे । इस कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी शशिकांत शुक्ला ने बताया कि यह कार्यक्रम श्री बांके रमण बिहारी चारधाम मन्दिर नैमिषारण्य में आयोजित होगा उन्होनें सभी धर्मावलंबियों से अधिक अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है ।
➡️ जैसे-जैसे चुनाव की तिथियां नजदीक आ रही है राजनेताओं को चुनाव की तारीख का इंतजार कर अपना समय गुजर रहे हैं ।लोकसभा चुनाव 2024 की तिथि का ऐलान शेष रह गया है । सूत्रों का कहना है 14 मार्च को चुनाव तिथियों की घोषणा हो सकती है ।जानकार सूत्र बताते हैं 13 मार्च को होगी मौजूदा कैबिनेट की आखिरी बैठक इसके बाद कभी भी हो सकती है चुनाव तारीख की घोषणा।
➡️अरुण गोयल के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 15 मार्च को बुलाई बैठक, नए चुनाव आयुक्त के नाम पर होगी चर्चा
➡️पेम्बा द्वीप में समुद्री कछुए का मांस खाने से नौ लोगों की मौत, 78 लोग अस्पताल में भर्ती
➡️अकड़ गई, चेहरे पर तनाव; CBI कस्टडी में आते ही बदले शाहजहां के हाव-भाव
➡️यूक्रेन पर परमाणु हमले की तैयारी में था रूस, मोदी की दखल पर बदला फैसला
➡️मोदी के दखल के बाद पुतिन ने बदला था यूक्रेन पर परमाणु हमले का प्लान, अमेरिकी रिपोर्ट में खुलासा
➡️जयपुर में आज से खुलेंगे पेट्रोल पंप, संचालकों ने वापस ली हड़ताल
➡️ उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़ेगी TMC, अखिलेश यादव से चल रही बात, बंगाल में एकला चलो के बीच ममता का बड़ा ऐलान
➡️रोहतक सुनारिया जेल वापस पहुंचा राम रहीम:50 दिन की पैरोल खत्म; हाईकोर्ट की सरकार पर सख्ती- पहले लेनी होगी परमिशन
➡️ ममता बनर्जी ने 42 उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट, यूसुफ़ पठान और महुआ का नाम शामिल
➡️प्रधानमंत्री मोदी ने 70 लाख महिलाओं को दिए 655 करोड़ रुपए, महतारी वंदन योजना की पहली क़िस्त जारी
➡️लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए कांग्रेस पार्टी की दूसरी सीईसी बैठक आज दिल्ली में
➡️अच्छा होता यूसुफ पठान को राज्यसभा भेजतीं ममता', TMC की लिस्ट पर बोले अधीर रंजन
➡️इसराइल पीएम नेतन्याहू का बाइडन पर पलटवार, कहा- मेरी नीतियों और हमास के खात्मे के पक्ष में इस्राइली नागरिक
➡️जम्मू कश्मीर में ‘इंडिया’ गठबंधन में दरार; सीट शेयरिंग पर महबूबा बोलीं- गठबंधन को मज़ाक बना दिया
➡️कूनो नेशनल पार्क से आई बड़ी खुशखबरी, चीता गामिनी ने पांच शावकों को दिया जन्म
➡️लोकसभा चुनाव- 40% तक बढ़ेगी प्राइवेट हेलिकॉप्टर्स की मांग:किराया ढाई लाख तक बढ़ सकता है; कम वक्त में दूर-दराज तक पहुंचने हेलिकॉप्टर पहली पसंद
➡️प्रमोद कृष्णम् बोले- राहुल गांधी दिमागी संतुलन खो चुके:कांग्रेस डूबता जहाज, कई बड़े नेता छलांग लगाएंगे; प्रियंका भी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहीं
➡️तमिलनाडु में एक नींबू ₹35 हजार में नीलाम:महाशिवरात्रि पर मंदिर में चढ़ा था; पुजारी बोले- यह पैसा और अच्छी सेहत देगा
➡️प्रधानमंत्री का गुजरात- राजस्थान दौरा, पोखरण में देखेंगे भारत शक्ति एक्सासाइज, देंगे 85,000 करोड़ की सौगात
➡️ सात्विकसाईराज और चिराग ने चीनी ताइपे को हराकर फ्रेंच ओपन बैडमिंटन 2024 का खिताब जीता
➡️दिल्ली ने रोमांचक मुकाबले में RCB को 1 रन से हराया, प्लेऑफ में बनाई जगह
➡️भड़के पूर्व इंग्लिश कप्तान, लगाई पूरी टीम की क्लास, कहा- बैजबॉल का जुनून छोड़ो।
➡️ लखनऊ ।उत्तर प्रदेश के गृह विभाग में तीन आई पी एस अधिकारियों को किया स्थानांतरण ।
➡️ 1997 बैच के आई पी एस अधिकारी अपर पुलिस महानिदेशक ए टी एस उत्तर प्रदेश लखनऊ मोहित अग्रवाल को पुलिस आयुक्त कमिश्नर वाराणासी।
➡️ 1995 बैच के आई पी एस अधिकारी मुथा अशोक जैन पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी से अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड लखनऊ बनाया ।
➡️ 2000 बैच के आई पी एस अधिकारी नीलाब्ज़ा चौधरी पुलिस महानिरीक्षक प्रोविजनिंग पीएसी मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ से पुलिस महानिरीक्षक ए टी एस उत्तर प्रदेश लखनऊ बनाया गया ।
➡️ लखनऊ ।उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए भारतीय जनता पार्टी के सातों प्रत्याशियों ने आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में किया नामांकन किया।
वहीं सहयोगी दलों के भी तीनों प्रत्याशियों ने भरा पर्चा सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पर्चा दाखिला किया। विधान परिषद में पर्चा दाखिल करने वालों में भाजपा उम्मीदवार विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल, संतोष सिंह प्रमुख रहे। वहीं अपना दल (एस) से आशीष पटेल ने भी नामांकन किया। आशीष पटेल सुभासपा से विच्छेलाल राजभर व रालोद से योगेश चौधरी ने किया नामांकन ।
0 टिप्पणियाँ