संसार में कोई भी वस्तु भगवान से अलग नहीं : महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद जी महाराज

श्रीमद्भागवत कथा का पांचवां दिन: 
**

*श्री बांके रमण बिहारी चारधाम नैमिषारण्य की ओर से चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन शनिवार को कथा व्यास महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी विशोकानंद भारती ने भगवान कृष्ण के जन्म एवं लीलाओं की कथा सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।स्वामी विशोकानंद ने कहा कि परमात्मा ही परम सत्य है। जब हमारी वृत्ति परमात्मा में लगेगी तो संसार गायब हो जाएगा। प्रश्न यह है कि परमात्मा संसार में घुले-मिले हैं तो संसार का नाश होने पर भी परमात्मा का नाश क्यों नहीं होता। इसका उत्तर यही है कि भगवान संसार से जुड़े भी हैं और अलग भी हैं। आकाश में बादल रहता है। और बादल के अंदर भी आकाश तत्व है। बादल के गायब होने पर भी आकाश गायब नहीं होता। इसी तरह संसार गायब होने पर भी परमात्मा गायब नहीं होते। संसार की कोई भी वस्तु भगवान से अलग नहीं है। कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के घरों से माखन चोरी की। इस घटना के पीछे भी आध्यात्मिक रहस्य है। दूध का सार तत्व माखन है। उन्होंने गोपियों के घर से केवल माखन चुराया अर्थात सार तत्व को ग्रहण किया और असार को छोड़ दिया। प्रभु हमें समझाना चाहते हैं कि सृष्टि का सार तत्व परमात्मा है। इसलिए असार यानी संसार के नश्वर भोग पदार्थों की प्राप्ति में अपने समय, साधन और सामर्थ को अपव्यय करने की जगह हमें अपने अंदर स्थित परमात्मा को प्राप्त करने का लक्ष्य रखना चाहिए। इसी से जीवन का कल्याण संभव है। कथा व्यास ने बताया कि वास्तविकता में श्रीकृष्ण केवल ग्वाल-बालों के सखा भर नहीं थे, बल्कि उन्हें दीक्षित करने वाले जगद्गुरु भी थे। श्रीकृष्ण ने उनकी आत्मा का जागरण किया और फिर आत्मिक स्तर पर स्थित रहकर सुंदर जीवन जीने का अनूठा पाठ पढ़ाया।यह कथा श्री बांके रमण बिहारी चारधाम मन्दिर नैमिषारण्य के संचालक स्वामी विद्यानन्द सरस्वती जी महाराज,व सुश्री मुमुक्षा जी के सानिध्य से की जा रही है। कार्यक्रम के व्यवस्थापक बृजेश अवस्थी मीडिया प्रभारी भारतीय श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकांत शुक्ला है। इस कार्यक्रम में स्वामी भूनेश्वरानन्द, अंकित अग्निहोत्री, उड़ीसा से आए तपन कुमार,गौरीश, हरिओम शुक्ला कानपुर,शुषमा बिन्दल हिमाचल प्रदेश, सुतीक्ष्ण ,व ब्रम्हचारी रामेन्द्र दिक्षीत,करन शुक्ला, अनुभव मिश्रा, अभिशेख शुक्ला, सत्यम बाजपेई, सहित सदस्य मौजूद थे।

बाक्स 

*श्रीमद्भागवत कथा सुनना अच्छा लगता है। जहां भी कथा सुनने का मौका मिलता है वहां पहुंच जाती हूं। भागवत जीवन को कैसे जीया जाए यह बतलाती है।*
*मंजू तिवारी*

बाक्स

*श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करना सौभाग्य की बात है। जहां भी कथा होती है वहां जाता हूं। भागवत कथा क्या सही है और क्या गलत है यह बताती है*
*बृजेश अवस्थी*

बाक्स

*अध्यात्म साधना केन्द्र द्वारा दिया जाता है बच्चों को शिक्षा*

स्वामी विद्यानन्द जी सरस्वती के द्वारा गुरुकुल में छोटे बच्चों को रोज सुबह गुरुकुल के विद्यार्थियों को 4 बजे उठकर अध्यात्म की शिक्षा दी जाती है। तदोपरांत पूजन वन्दन के साथ दैनिक कार्यों में रत बच्चे गुरुकुल में ही अपना समय बिताते हैं।

बाक्स

कृष्ण जन्म के अभि अभिनय आपसे झूठ उठा पूरा सत्संग पंडाल

कथा के पांचवें दिन आज कृष्णजन्म का उत्सव मनाया गया सभी श्रद्धालु कृष्ण जन्म की लीला को देखकर झूम उठे महिलाओं और बच्चों ने नृत्य करते हुए सोहर और गीतों से छटा बिखेर।। नईदिल्ली । लंबे समय से प्रतीक्षा में चुनाव तिथि का इंतजार कर रहे लोगो का इंतजार खत्म हुआ । कल यानी 16 मार्च 2024 शनिवार को 3 बजे चुनावआयोग पत्रकार वार्ता कर देश में चुनाव तिथि की घोषणा करेगा ।

➡️बोले मुख्यमंत्री - देवीपाटन मंडल में बरसती है मां पाटेश्वरी की कृपा
चंद माफिया और आपराधिक तत्वों ने इस धरती के सौंदर्य को कुंद करने का कार्य किया : योगी
राजनीति का अपराधीकरण हर्गिज नहीं होने देंगे : मुख्यमंत्री

➡️बलरामपुर, 15 मार्च। जिस बलरामपुर में एक विश्वविद्यालय की बात कभी कल्पना थी, हम आज उसे साकार करने जा रहे हैं। मां पाटेश्वरी की कृपा, भगवान श्रीराम के पुत्र लव की राजधानी, बुद्ध की तपोभूमि और महाराजा सुहेलदेव के शौर्य और पराक्रम की भूमि के सौंदर्य को चंद माफिया और आपराधिक तत्वों ने कुंद करने का कार्य किया था। हम सब इसी संकल्प के साथ सत्ता में आए हैं कि राजनीति का अपराधीकरण हर्गिज नहीं होने देंगे, जो भी हमारे नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा उसको उसकी कीमत चुकानी पड़गी। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां कोइलरा स्थित मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय के भूमिपूजन समारोह के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने बलरामपुर की ₹1,488.89 करोड़ की 466 विकास परियोजनाओं और श्रावस्ती की ₹260.37 करोड़ की 31 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। 
बलरामपुर और श्रावस्ती का गौरवशाली इतिहास रहा है*
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा और मार्गदर्शन से आकांक्षात्मक जनपदों को विकसित जनपदों की श्रेणी लाने का प्रयास हो रहा है। बलरामपुर और श्रावस्ती का गौरवशाली इतिहास रहा है। यहां मां पाटेश्वरी की कृपा पूरे क्षेत्र में बरसती है। भारत और नेपाल के श्रद्धालु हर साल बड़ी संख्या में यहां दर्शन करने आते हैं। श्रावस्ती को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पुत्र लव ने अपनी राजधानी बनाया था। यही नहीं श्रावस्ती में भगवान बुद्ध ने चातुर्मास व्यतीत किया था। दसवीं ग्यारहवीं सदी में अपने शौर्य और पराक्रम से भारत की स्वाधीनता और स्वाभिमान को बनाए रखने वाले महाराज सुहेलदेव यहीं के राजा थे, जिन्होंने विदेशी आक्रांताओं को रौंदने का कार्य किया था। 
इसी धरती से हुई रामजन्मभूमि आंदोलन की शुरुआत* 
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान राम के विराजमान होने के गौरवमयी क्षण के हम हाल ही में साक्षी बने हैं, उसके लिए 1949 से रामजन्म भूमि आंदोलन की शुरुआत इसी बलरामपुर की धरती से हुई थी। यहां लिया गया हर संकल्प अवश्य पूरा होता है। यहां राष्ट्रऋषि नाना जी देशमुख ने अपनी साधना से एक पहचान पाई थी। इसी धरती से अटल जी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। ये धरती पहले से ही प्रकृति और परमात्मा की कृपा की धरती रही है, लेकिन चंद माफिया और आपराधिक तत्वों ने इस धरती के सौंदर्य को कुंद करने का कार्य किया था। राजनीति का अपराधीकरण इस पूरी व्यवस्था में सबसे बड़ी बाधा थी। 
अगले साल बलरामपुर को मिलेगी मेडिकल कॉलेज की सुविधा
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि देवी पाटन मंडल में कभी मेडिकल कॉलेज होंगे, विश्वविद्यालय और एयरपोर्ट होंगे। उन्होंने बताया कि आज यहां 350 बेड वाले अस्पताल का उद्घाटन किया गया है। अगले वर्ष तक बलरामपुर जिले को मेडिकल कॉलेज भी हम देने जा रहे हैं। श्रावस्ती को एयरपोर्ट मिल चुका है। बलरामपुर में विश्वविद्यालय कभी कल्पना थी, अब वो भी साकार हो रही है। इस कमिश्नरी के चार जनपदों में तीन मेडिकल कॉलेज हैं, दो बन चुके और तीसरे का उद्घाटन आज हो रहा है। एक एयरपोर्ट और एक विश्वविद्यालय भी यहां हैं। साथ ही सरयू नगर राष्ट्रीय परियोजना जो चार दशकों से लटकी हुई थी उसका भी प्रधानमंत्री मोदी ने लोकार्पण कर दिया है। 
सरकार की नियत साफ हो तो विकास की स्पीड़ बढ़ जाती है
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सबसे खराब सड़कें इसी देवीपाटन मंडल की हुआ करती थीं। तब गोंडा से देवीपाटन मंदिर पहुंचने में 4 घंटे लगते थे आज ये दूरी 45 मिनट में पूरी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जब सरकार की नियत साफ होती है तो विकास स्पीड पकड़ने लगती है और बिना भेदभाव के गरीबों को शासन की सुविधाओं का लाभ मिलता है। सीएम ने बताया कि 2017 में यहां बाढ़ आई थी। उस वक्त जिला मुख्यालय श्रावस्ती और बलरामपुर बाढ़ के पानी से भरा हुआ था। मगर हमने बाढ़ की समस्या का स्थाई समाधान किया। नदी की ड्रेजिंग कराई गई, परिणाम ये हुआ कि 2017 के बाद यहां के जिला मुख्यालय पर कभी बाढ़ का पानी नहीं आया। 

विकास अब केवल दिल्ली तक नहीं, गांव-गांव के लिए होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि होली के पहले हम यहां अपके भविष्य के लिए उपहार लेकर आए हैं। इससे आने वाली कई पीढ़ियां बनेंगी। यहां बन रहे विश्वविद्यालय में परंपरागत पाठ्यक्रम के साथ ही रोजगार परक पाठ्यक्रम भी चलेंगे। बच्चों को तकनीकि दृष्टि से सक्षम बनाने के लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे। विकास अब केवल दिल्ली तक नहीं, गांव-गांव के लिए होगा। हमारे नगरीय निकाय आत्मनिर्भर बनेंगे। ये सब आपके एक वोट की ताकत से होगा। वोट की ही ताकत है जिससे बेटी और व्यापारी की सुरक्षा हो रही है, नये उद्योग लग रहे हैं, आस्था का सम्मान और अयोध्या में रामलला विराजमान हुए हैं। पहले गरीबों के हक पर डकैती पड़ती थी, बेटी और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे, विकास की योजनाएं माफिया चट कर जाते थे। आस्था के नाम पर खिलवाड़ होता था और राम का नाम लो तो लाठी और गोली चलाई जाती थी। सीएम योगी ने कहा कि आज विकसित भारत का स्वर पूरे देश में गूंज रहा है। विकसित भारत के लक्ष्य के लिए पहले हमें विकसित उत्तर प्रदेश बनाना होगा, जहां अच्छी शिक्षा, अच्छी स्वस्थ्य सुविधाएं, रोजगार के अवसर, उद्योग धंधे, खुशहाल किसान, बेटी और व्यापारी की सुरक्षा आवश्यक है। यूपी को विकसित बनाना है तो बलरामपुर और श्रावस्ती को भी विकसित बनना होगा। 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल, रहनी तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर आरती तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती दद्दन मिश्र, विधायक पलटू राम, रामप्रताप वर्मा 'शशिकांत', कैलाश नाथ शुक्ल, राम फेरन पांडेय, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह 'मंजू', पद्मसेन चौधरी, डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी और साकेत मिश्र सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। 
लोकार्पित होने वाली प्रमुख परियोजनाएं
केजीएमयू, लखनऊ के सैटेलाइट सेंटर अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय' में 300 बेडेड चिकित्सालय  हरिहरगंज-ललिया बनकटवा मार्ग (लंबाई-31 किमी) का चौड़ीकरण एवं सुहदीकरण, बहराइच-सिरसिया-गुलसीपुर-गुलरिहा राजमार्ग संख्या-158 के चैनेज 69.05 से 85.00 तक का चौड़ीकरण एवं सुहड़ीकरण, महाराजगंज-ललिया मार्ग के अवशेष भाग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, पूर्वांचल विकास निधि योजना के अंतर्गत 15 संपर्क मार्ग, घुघुलपुर में राजकीय पॉलिटेक्निक भवन 83 संपर्क भागों का विशेष मरम्मत कार्य, बाढ़ नियंत्रण की विभिन्न परियोजनाएं, सादुल्लाह नगर, गौरा चौराहा, तुलसीपुर एवं उत्तरौला थाने में हॉस्टल/बैरक एवं विवेचना कक्ष, श्रावस्ती में जनपद कारागार, भंगहा में 50 बेड का फील्ड हॉस्पिटल, जमुनहा में राजकीय महाविद्यालय,  श्रावस्ती में राजकीय इंटर कॉलेज, कोटवा खास, शिवबालकपुरवा, शिवालापुर, साईपुरवा, रंकीपुरवा, बासुदरीपुरवा (बनवारीपुरवा), दौंती एवं ओबी संपर्क मार्ग का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया। 
शिलान्यास होने वाली प्रमुख परियोजनाएं*
एनएच-330 के किमी-223 से एनएच-730 के किमी-328 तक के मध्य मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, गैडासबुजुर्ग, गैसड़ी एवं बलरामपुर में एकेडमिक ब्लॉक एवं छात्रावास, पूर्वांचल विकास निधि योजना के अंतर्गत 33 सड़कों का निर्माण, नाबार्ड के अंतर्गत 12 सड़‌कों का निर्माण, बुईतापुर आहादडीह नैकिनिया मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़िकरण, अनुरक्षण निधि से 59 संपर्क मार्गों की मरम्मत, निवर्तन के अंतर्गत 48 संपर्क मार्गों की विशेष मरम्मत, राज्य सड़क निधि योजनांतर्गत 48 संपर्क मार्ग, अनुसूचित जनजाति छात्रावास में अतिरिक भवन, जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्याल, सेखुईकला में ट्रांजिट होस्टान, श्रावस्ती में खुर्शीद नाला से पूरे वाया होरी कला मार्ग (अन्य जिला मार्ग) के चैनेज 0.000 से 7.000 तक (लंबाई-7 किमी) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, कटरा-लालबोझी मार्ग (अन्य जिला मार्ग) के चैनेज-0.000 से 17.200 तक का 7 मीटर में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़िकरण, सेमगढ़ा एवं मोतीपुर में गोसंरक्षण केंद्र, मदारा में राजकीय पौधशाला, श्रावस्ती कृषि विज्ञान केंद्र का भवन, श्रावस्ती में जनपदीय ड्रग हाउस, श्रावस्ती पुलिस लाइन में 100 क्षमता का हॉस्टल/बैरक का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया

➡️ लखनऊ । उत्तर प्रदेश के नियुक्ति विभाग ने आई ए एस अधिकारियों के किए स्थानांतरण । 
➡️ आई ए एस विपिन कुमार मिश्रा         नगर आयुक्त शाहजहाँपुर बने । ➡️आई ए एस कामता प्रसाद सिंह एडिशनल कमिश्नर फूड और सचिव सतर्कता आयोग के पद पर  नियुक्त किया ।

➡️नई दिल्ली । कल यानी 16 मार्च 2024 शनिवार शाम 3 भारत देश में लंबी प्रतीक्षा के बाद लोकसभा चुनाव का बिल्कुल बज जाएगा । कल चुनाव आयोग पत्रकार वार्ता कर लोकसभा चुनाव की तिथियां की घोषणा करने के पश्चात देश में आचार संहिता लागू हो जाएगी ।

➡️विकसित भारत प्रधानमंत्री जी का संकल्प, विकसित भारत के लिए विकसित उ0प्र0 आवश्यक, विकसित उ0प्र0 के लिए विकसित सिद्धार्थनगर होना चाहिए
भारत ने विगत 10 वर्ष में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 
कई ऊंचाइयों को छुआ, देश का सम्मान दुनिया में बढ़ा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
सिद्धार्थनगर इंसेफेलाटिस से मुक्त जनपद ,सिद्धार्थ विश्वविद्यालय नये प्रतिमान को स्थापित कर रहा, जनपद में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज लोगों को अपनी सेवाएं दे रहा
➡️लखनऊ : 15 मार्च,
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद सिद्धार्थनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में लगभग 1,900 करोड़ रुपये लागत की 551 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्मार्टफोन/टैबलेट तथा आवास की प्रतीकात्मक चाभी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी ने बच्चों का अन्नप्राशन भी किया। 
मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद सिद्धार्थनगर आकांक्षात्मक जनपद से उबरकर विकसित जनपद बन रहा है। आज शासन की योजनाआें का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को मिल रहा है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न योजनायें संचालित की जा रही हैं। पहले शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ किसी गरीब को नहीं मिलता था। जनपद शिक्षा और स्वास्थ्य में पिछड़ा था। यहां रोजगार नहीं थे, जनपद में कृषि व जल संसाधन की स्थिति अत्यन्त खराब थी। यहां उद्योग-धंधे न के बराबर थे। 
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पहले सिद्धार्थनगर इंसेफेलाइटिस से सबसे ग्रसित जनपदों में एक था। इंसेफेलाइटिस से ग्रसित बच्चों को बचाने के लिए वह सड़क से संसद तक लड़े। आज सिद्धार्थनगर इंसेफेलाइटिस से मुक्त है। किसी भी बच्चे की मृत्यु इंसेफेलाइटिस से नहीं हो रही है। गरीबां का हक माफिया हड़प जाते थे। हमने मच्छर और माफिया दोनों को समाप्त करने का काम किया है। यह विकास योजनाआें के सफल क्रियान्वयन का परिणाम है। जनपद में अच्छे विद्यालय बन गये हैं। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय नये प्रतिमान स्थापित कर रहा है। जनपद में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज लोगों को अपनी सेवाएं दे रहा है। नर्सिंग कॉलेज का शिलान्यास आज किया गया है। हर घर को स्वच्छ जल मिल रहा है। सभी गांवों को अच्छी सड़कों से जोड़ा जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज भारत बदल रहा है। भारत का सम्मान दुनिया में बढ़ा है। भारत ने विगत 10 वर्षां में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में कई ऊंचाइयों को छुआ है। आज भारत दुनिया का नेतृत्व करता हुआ दिखायी दे रहा है। आजादी के अमृतकाल में भारत दुनिया की 5वीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था बना है। आगामी 03 वर्षां में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। 
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गरीबों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 05 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा कवर हेतु आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना जैसी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाआें का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को दिया जा रहा है। ‘एक जनपद, एक उत्पाद योजना’ के माध्यम से जनपद के काला नमक चावल को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिली है। यह नये भारत के रूप में हम सभी की पहचान को प्रदर्शित कर रहा है। इस नये भारत में नौजवानों के लिए आजीविका एवं आस्था के लिए सम्मान भी है। 
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मन्दिर में श्रीरामलला विराजमान हैं। 500 वर्षां का सपना पूरा हुआ है। 23 जनवरी से 10 मार्च, 2024 तक 01 करोड़ से अधिक श्रद्धालु श्रीरामलला के दर्शन कर चुके हैं। आज भारत प्रधानमंत्री जी के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी ने आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में कहा था कि हमारा संकल्प विकसित भारत होना चाहिए। विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश होना चाहिए, विकसित उत्तर प्रदेश के लिए विकसित सिद्धार्थनगर होना चाहिए। डबल इंजन सरकार में योजनाआें का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को मिल रहा है। 
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थिति थे

➡️नई दिल्ली । सेवानिवृत वरिष्ठ आई ए एस अधिकारी नवनीत सहगल  ,प्रसार भारती ,के चेयरमैन बनाये गये । श्री सहगल श्री शीघ्र अपना पदभार ग्रहण करेंगे ।

➡️लखनऊ । उत्तर प्रदेश के नियुक्ति विभाग ने किए आई ए एस अधिकारीयो के स्थानांतरण ।
➡️ आई ए एस रवीश गुप्ता ए आई जी स्टाम्प को प्रबंध निदेशक पर्यटन निगम बनाया । 
 राहुल सिंह विशेष सचिव ऊर्जा को ए आई जी स्टाम्प बनाया ।
➡️अतुल सिंह को RFC आर एफ सी लखनऊ का अतिरिक्त चार्ज दिया गया 
➡️अनिता यादव कोआर एफ सी  आगरा का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है ।
➡️विजय कुमार विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक लखनऊ बनाया गया ।
➡️नितिन गौड़, वीसी, विकास प्राधिकरण पिलखुवा, बुलन्दशहर से कानपुर नगर विकास प्राधिकरण के पद पर किया गया स्थानांतरण निरस्त किया।
➡️नितिन गौड़ वीसी विकास प्राधिकरण पिलखुआ बने रहेंगे ।
दिल्ली - विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

➡पोलिंग के लिए 55 लाख EVM का प्रयोग होगा- CEC
➡1.5 करोड़ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही- CEC
➡97 करोड़ मतदाता इस बार मतदान करेंगे – CEC
➡देशभर में 10.50 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए- CEC
➡पोलिंग के लिए 55 लाख EVM का प्रयोग होगा- CEC
➡1.5 करोड़ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही- CEC
➡देश में 49.7 करोड़ पुरुष मतदाता हैं - CEC 
➡देश में 47.1 करोड़ महिला मतदाता हैं- CEC
➡1.82 करोड़ लोग पहली बार मतदान करने जा रहे – CEC
➡देशभर में 48000 ट्रांसजेंडर मतदान करेंगे – CEC
➡2.18 लाख मतदाता 100 साल से ऊपर के हैं – C

 ➡️ लखनऊ । उत्तर प्रदेश की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा,
लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा का उपचुनाव.
शाहजहांपुर की ददरौल और लखनऊ पूर्वी सीट पर उपचुनाव होगा.
बलरामपुर की गैंसड़ी और मिर्जापुर की दुद्दी विधानसभा सीट पर उपचुनाव.
ददरौल विधानसभा सीट पर 13 मई को मतदान. 
लखनऊ पूर्वी सीट पर 20 मई को वोटिंग होगी.
गैंसड़ी विधानसभा सीट पर 25 मई को मतदान.
दुद्धी विधानसभा सीट पर 1 जून को वोटिंग होगी।
➡️ लखनऊ ।लोकसभा चुनाव के एलान के बाद लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने की प्रेसवार्ता कर लोकसभा चुनावों पर  मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया ।
➡️प्रथम चरण की अधिसूचना 20 मार्च को जारी होगी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
➡️28 मार्च को दूसरे चरण की अधिसूचना जारी होगी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
➡️12 अप्रैल को तीसरे चरण की अधिसूचना जारी होगी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
➡️चौथे चरण की अधिसूचना 18 अप्रैल को जारी होगी- नवदीप 
➡️5वें चरण की अधिसूचना 26 अप्रैल को जारी होगी- नवदीप 
➡️6वें चरण की अधिसूचना 29 अप्रैल को जारी होगी – मुख्य निर्वाचन अधिकारी
➡️7वें चरण की अधिसूचना 7 मई को जारी होगी – मुख्य निर्वाचन अधिकारी
‘जुलूस, रैली के लिए सुविधा एप से अनुमति ले सकते हैं ।

➡️ लखनऊ । आखिरकार लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया । चुनाव की तारीख घोषित होते ही भारत में आचार संहिता लागू कर दी गई । जिसका कई जगह पर अनुपालन किया जा रहा है ।चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है ।,,

प्रथम चरण: 19 अप्रैल (शुक्रवार)-- 102 सीट

द्वितीय चरण:  26 अप्रैल (शुक्रवार)-- 89 सीट

तृतीय चरण: 7 मई (मंगलवार)-- 94 सीट

चतुर्थ चरण: 13 मई (सोमवार)-- 96 सीट

पंचम चरण: 20 मई (सोमवार)--- 49 सीट

षष्ठ चरण: 25 मई (शनिवार)-- 57 सीट

सप्तम चरण: 1 जून (शनिवार)---57 सीट

मतगणना: 4 जून (मंगलवार)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ