सेवानिवृत्त होने पर आबकारी निरीक्षक ओमप्रकाश को विदाई

: **

बस्ती। सेवानिवृत्त हुए आबकारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौधरी को बस्ती जिला आबाकारी अधिकारी कार्यालय में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त बस्ती केपी चौधरी ने उनके कार्यकाल की सराहना की। वहीं उत्तर प्रदेश आबाकारी एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री सतेंद्र कुमार द्विवेदी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। 

जानकारी के अनुसार गोरखपुर के बांसगांव, कोटिया अमान सिंह जैसे छोटे कस्बे के साधारण परिवार में जन्मे ओमप्रकाश "वर्ष 1988 में आबकारी विभाग में सिपाही के पद पर नियुक्त हुए। तदोपरांत उनकी तैनाती फैजाबाद, बलरामपुर, बाराबंकी, शाहजहांपुर और मुजफ्फरनगर आदि जिलों में समयांतर रूप से होती रही। व्यवहार से मृदभाषी ओमप्रकाश बेहद ही ईमानदार तथा अपने कार्य के प्रति हमेशा निष्ठावान रहे। वर्तमान में वह बस्ती जिले में आबाकारी निरीक्षक के पद पर तैनात थे। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त बस्ती केपी चौधरी ने कहा कि विभाग में लगन, निष्ठा और ईमानदारी से अपना सेवा कार्यकाल पूरा किया है इसके लिए मैं ओमप्रकाश जी की मुक्त कंठ से प्रशंसा करता हूं। उनकी इस बात का वहां उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। सहायक आयुक्त ने कहा इनकी सेवा विभाग के दूसरे साथी कर्मचारियों को हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। उत्तर प्रदेश आबाकारी एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री सतेंद्र कुमार द्विवेदी द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में उनके प्रति अपना स्नेह प्रकट करते हुए वहां उपस्थित लोगों ने फूल माला पहनाकर उन्हें विदाई दी।

विदाई समारोह में  सहायक आयुक्त आबकारी बस्ती केपी चौधरी के अलावा आबकारी निरीक्षक सुनील कुमार, महेंद्र सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, शुत्रुघ्न वर्मा तथा सेवानिवृत्त हुए आबकारी निरीक्षक ओमप्रकाश के परिवार से उनके बड़े भाई आरपीएसएफ से रिटायर्ड निरीक्षक गोरखनाथ, उप आबकारी निरीक्षक छेदी प्रसाद और उनके तीनों पुत्र संजीव कुमार, अखिलेश कुमार एवं ब्रजेश आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
लखनऊ । उत्तर प्रदेश शासन ने 1993 बैच के आई ए एस अधिकारी आलोक कुमार प्रमुख सचिव खेलकूद को एम एस एम ई विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया ।
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद के सेवानिवृत होने पर अतिरिक्त कार्यभार दिया गया।

➡️कांग्रेस को आयकर विभाग ने थमाया 1745 करोड़ का नया नोटिस, अब तक 3567 करोड़ रुपये टैक्स की डिमांड की

➡️आपका अरविंद शेर है, क्या उन्हें इस्तीफा देना चाहिए?', मंच से सुनीता केजरीवाल ने पूछा

➡️गाजा पट्टी पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले, 36 फिलिस्तीनियों की मौत, दर्जनों घायल

➡️पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान ने मचाई भीषण तबाही, 4 लोगों की मौत, 100 घायल

➡️भाजपा को सिर्फ एकता से हराया जा सकता है...', बोले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन

➡️ममता ने भाजपा के '400 पार' नारे का उड़ाया मजाक, दिया चैलेंज- 200 पार करके दिखाएं

➡️राजस्थान: अमित शाह ने बताए जीत के सीक्रेट ! मीडिया की रही नो एंट्री, हैट्रिक के लिए काम हुआ बंटवारा किया

➡️खालिस्तानी आतंकी पन्नू की धमकी के सवाल पर अमेरिकी राजदूत से नहीं देते बना जवाब, भारत को देने लगे 'ज्ञान'

➡️गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के घर पहुंचे ओवैसी, बेटे और परिजनों को दी सांत्वना

➡️आडवाणी को मिला 'भारत रत्न', राष्ट्रपति ने घर जाकर किया सम्मान

➡️आंध्र प्रदेश : वंचित महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये देने सहित कांग्रेस की '9 गारंटी' की घोषणा

➡️LOC पर अब AC-TV वाले बंकरों में रुक सकेंगे टूरिस्ट:जमीन से 20 फीट नीचे बने दो बंकर तैयार, इस साल 370 और बनेंगे

➡️प्रधानमंत्री मोदी इलेक्टोरल बॉन्ड पर पहली बार बोले:कहा- हमने स्कीम बनाई तो चंदे के सोर्स पता चला, कमियों को सुधारा जा सकता है

➡️कंसल्टेंसी ने नौकरी के नाम पर रूस-यूक्रेन युद्ध में भेजा:वीजा कंपनी-19 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR; CBI ने 13 पीड़ित परिवारों से पूछताछ की

➡️हिमाचल में बर्फबारी-बारिश के बीच लाहौल में गिरे दो हिमखंड, रोहतांग में रिकॉर्ड हिमपात; आज  राहत की आस

➡️CSK vs DC : महेंद्र सिंह धोनी की चमत्कारी पारी के बावजूद चेन्नई 20 रन से हारी

➡️जयशंकर का दावा, भारत का राज्य है अरुणाचल, नाम बदलने से कुछ हासिल नहीं होगा

➡️आपके घर का नाम बदल दूं तो..?', अरुणाचल पर चीन को सुना गए जयशंकर

➡️पहले अपनी बीवियों की साड़ी जलाओ, भारत के बहिष्कार पर भड़कीं शेख हसीना

➡️रूस को भारी पड़ रही चीन संग दोस्‍ती, भड़की रूसी जनता, जिनपिंग के 'धोखे' से पुतिन को बचाएगा भारत?

➡️अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

➡️लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस 5 अप्रैल को जारी करेगी घोषणापत्र, जयपुर और हैदराबाद से होगा चुनावी आगाज

➡️दिल्ली मुख्यमंत्री के दो मंत्रियों को गिरफ्तार कर सकती है ED, अरविंद केजरीवाल ने पूछताछ में किया है खुलासा

➡️भारत में चुनाव के बाद सुधर जाएंगे संबंध, पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बड़ा दावा

➡️रूस में फंसे भारतीय युवकों ने फिर मांगी मदद, बोले- फ्रंट लाइन पर हैं, तीन साथियों को लग चुकी है गोली

➡️इंडिया गठबंधन में भी दिखा आप-कांग्रेस में तालमेल का अभाव, दिल्ली की महारैली में थे सुर अलग-अलग

➡️पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को तोशाखाना केस में बड़ी राहत, 14 साल की सजा को हाईकोर्ट ने किया सस्पेंड

➡️स्थापना दिवस पर सीबीआई को मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की बड़ी नसीहत, कहा-राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर फोकस करें केंद्रीय एजेंसियां

➡️कच्चाथीवू द्वीप मुद्दे पर श्रीलंका सरकार के अधिकारी ने कहा-मसला दशकों पहले सुलझ चुका है, यह मुद्दा उठाना नई दिल्ली का मामला

➡️सैकड़ों को मारने-पकड़ने के बाद इजरायली सेना ने खाली किया अल शिफा अस्पताल, मारे गए 200 से अधिक आतंकी

➡️चुनाव आयोग ने दिलीप घोष-सुप्रिया श्रीनेत को फटकार लगाई:कहा- बयानों में सावधानी रखें, महिलाओं को अपमानित करने के प्रयास स्वीकार नहीं

➡️सूरत ‘EU-G7 के रूस पर लगाए प्रतिबंधों से सूरत के हीरा उद्योग को नुकसान’, जयशंकर ने कहा- इसका निपटारा हमारी प्राथमिकता

➡️ATM में फ्रॉड का नया तरीका, अपना नंबर लिखकर छोड़ गए जालसाज... फिर लग गया हजारों का चूना

➡️अप्रैल से लेकर जून तक पूरे देश में पड़ेगी भयंकर गर्मी, IMD ने जारी की चेतावनी 

➡️ पूरे भारत में इस बार लंबे समय तक रहेगा लू का प्रकोप, अत्यधिक गर्मी की मौसम विभाग ने दी चेतावनी

 वानखेड़े में मुंबई इंडियंस 6 विकेट से हारी, रियान पराग की फिफ्टी

➡️ आईपीएल इतिहास में 5वीं बार गोल्डन डक हुए रोहित शर्मा, ओवरऑल 17वीं बार ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ