कर्नाटक सेक्स स्कैंडल- एचडी रेवन्ना ने अग्रिम जमानत मांगी:विशेष न्यायालय में आज सुनवाई होगी

➡️ लखनऊ । लोकसभा चुनाव समाप्त होते उत्तर प्रदेश के आई ए एस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर फेर बदल किया जाएगा ।  कारण कई आई ए एस अधिकारी सेवानिवृत हो जाएंगे।
➡️वरिष्ठ आई ए एस अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा मुख्य सचिव 30 जून को सेवानिवृत्ति होंगे । इस बार कार्यकाल बढ़ाए जाने की कब संभावना है ।
➡️अपर मुख्य सचिवआई ए एस महेश कुमार गुप्ता  30 मई को सेवानिवृत हो जाएंगे ।
➡️अपर मुख्य सचिव आई ए एस मनोज कुमार सिंह  का  कद बढ़ेगा ।श्री सिंह को महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती ।
➡️1988 बैच के सभी आई ए एस अधिकारी अगस्त तक सेवानिवृत्ति हो जायेगे । लोकसभा चुनाव के पश्चात कई वरिष्ठ आई ए एस अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंप जा सकती है ।

➡️कैलिफोर्निया गोलीबारी में मारा गया गैंगस्टर गोल्डी बरार नहीं: अमेरिकी पुलिस

➡️प्रधानमंत्री मोदी 'मास रेपिस्ट' के लिए वोट मांग रहे, उन्हें महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए', रेवन्ना मामले पर राहुल गांधी

➡️'शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए उतावला है पाकिस्तान',प्रधानमंत्री मोदी का राहुल गांधी पर निशाना

➡️प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता पहुंचे, आज पश्चिम बंगाल में तीन रैलियों को करेंगे संबोधित

➡️राजनाथ सिंह का विपक्ष पर निशाना, बोले- कांग्रेस एक दशक में खत्म हो जाएगी

➡️कोविशील्ड पर बवाल के बीच Covaxin ने जारी किया बड़ा बयान, कहा- हमारी वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट नहीं है*

➡️"विदेशी प्रवासियों से डर" ने रोक रखी है भारत और चीन की आर्थिक ग्रोथ: जो बाइडेन

➡️प्रियंका गांधी आज आगरा दौरे पर रहेंगी, 1.5 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगी

➡️अबू धाबी में भारी वर्षा के बाद डूब गए कई नगर, दुबई हवाई अड्डों ने जारी की एडवाइजरी

➡️कर्नाटक के मंत्री बोले- 'भगवान कृष्ण का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते थे प्रज्वल रेवन्ना', शुरू हो गया बड़ा विवाद

➡️रायबरेली से भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को दिया टिकट, कांग्रेस भी आज करेगी प्रत्याशी की घोषणा

➡️म्यांमार के 38 अवैध प्रवासियों को भारत ने वापस भेजा, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह बोले-1 भारतीय नागरिक भी लाया गया वापस*

➡️मेरे पिता को विरासत में धन-दौलत नहीं शहादत की भावना मिली : प्रियंका गांधी

➡️पाकिस्तान के सेना प्रमुख बोले : भारत हमारा "कट्टर प्रतिद्वंद्वी" है, पाकिस्तान कश्मीर के लिए नैतिक, राजनीतिक, राजनयिक समर्थन जारी रखेगा

➡️बंगाल राज्यपाल आनंद बोस के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत:महिला ने कहा- मेरे साथ छेड़खानी हुई; बोस बोले- मुझे बदनाम करने की साजिश है

➡️मुंबई के अस्पताल में फोन की टॉर्च जलाकर प्रसव:मां-बच्चे की मौत; परिवार का आरोप- लाइट जाने पर 3 घंटे तक जनरेटर नहीं चलाया

➡️कर्नाटक सेक्स स्कैंडल- एचडी रेवन्ना ने अग्रिम जमानत मांगी:विशेष न्यायालय में आज सुनवाई होगी, उनकी हाउसमेड ने यौन शोषण का आरोप लगाया है
➡️दिल्ली कांग्रेस नेता बिधूड़ी का इस्तीफा:आम आदमी पार्टी से गठबंधन को लेकर दो दिन में पार्टी छोड़ने वाले तीसरे नेता; लवली भी अध्यक्ष पद छोड़ चुके

➡️दिल्ली के स्कूल को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस कमिश्नर की ID पर आया मेल

➡️IPL 2024 : हैदराबाद ने राजस्थान को 1 रन से हराया, प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक

➡️महिला क्रिकेट : शैफाली वर्मा की तेजतर्रार फिफ्टी, भारत ने बांग्लादेश से जीता तीसरा टी20

*गोंडा।* लोकसभा सीट कैसरगंज पर भाजपा के उम्मीदवार को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है।इस सीट से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह चुनाव नहीं लड़ेंगे। भाजपा ने उनके छोटे बेटे करण भूषण को टिकट दिया है। ऐसे में करण भूषण सिंह पहली बार लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर किस्मत अजमाएंगे।करण भूषण सिंह उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं।इससे पहले वह भारतीय कुश्ती महासंघ के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

*गाजियाबाद।* जिले की पॉश कॉलोनी की एक हाईराइज सोसाइटी में रहने वाले दंपति को गुरुवार को अदालत में पेश होना था।लेकिन वो पेश होना नहीं चाह रहे थे।बचने के लिए दोनों ने मिलकर ड्रामा रच डाला और पुलिस फोन किया।आनन-फानन पुलिस फ्लैट में पहुंची और जांच शुरू की।बाद में जो कहानी आयी, उससे पुलिस घनचक्‍कर बन गयी और परेशान होती है। पुलिस अब कानूनी कार्रवाई कर रही है।

*अमेठी।* उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट पर औपचारिक रूप से अभी भी कांग्रेस के उम्मीदवार का ऐलान होना बाकी है।इसी बीच अमेठी के कांग्रेस ऑफिस में हलचल शुरू हो गई है। कांग्रेस ऑफिस में राहुल गांधी के होर्डिंग-पोस्टर लगा दिए गए हैं। नामांकन की तैयारियां पूरी हो गई हैं।इतना ही नहीं, पार्टी ने जिला प्रशासन ने 151 गाड़ियों के काफिले का रोड शो निकालने के लिए जिला प्रशासन से मंजूरी ली है।जिला प्रशासन की ओर से मंजूरी प्रदान भी कर दी गई है।

*पीलीभीत।* पीलीभीत टाइगर रिजर्व में विदेशी सैलानियों की आमद में खासी बढोत्तरी देखी जा रही है।गुरुवार को ग्रीस से 10 सैलानियों का एक दल पीटीआर (पीलीभीत टाइगर रिजर्व) पहुंचा। इन विदेशी सैलानियों ने चूका बीच के साथ जंगल सफारी का भी लुत्फ उठाया। तराई की गोद में बसा पीलीभीत टाइगर रिजर्व देश ही नहीं बल्कि विदेशी धरती पर छाप छोड़ता नजर आ रहा है। यही कारण है कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व में इस बार विदेशी सैलानियों की संख्या में खासा इजाफा हो रहा है। खास बात यह है कि इस बार विदेशी सैलानियों की आमद ने पिछले सत्र के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। जबकि चालू पर्यटन सत्र समाप्त होने में डेढ़ माह का समय बाकी है।

*हरदोई* जिले में सुबह टहलने निकले चिकित्सक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि चिकित्सक का शरीर क्षत-विक्षत हो गया। कोतवाली बिलग्राम के बिलग्राम-सांडी रोड पर कुतलूपुर मोड़ के पास एक वाहन ने मोहल्ला कासूपेट निवासी डॉ. संजय कुमार राठौर उर्फ द्वारिका प्रसाद को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। परिजनों ने बताया कि डॉ. संजय चिकित्सक के अतिरिक्त बीमा एजेंट भी थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ