लखनऊ। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक गोमतीनगर स्थित कार्यालय के सभागार में हुई। जिसकी अध्यक्षता मुख्य अतिथि के रुप मे भारतीय श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक शशिकांत शुक्ला व उपाध्यक्ष अमित शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में कई महत्वपूर्ण तथ्यों पर बारीकियों से विचार-विमर्श किया गया। जिसमें सरकार व आम जनता के मध्य एक मजबूत कड़ी के तहत पत्रकारों की स्वयं श्रम भूमिका के समक्ष अनेक चुनौतियों के बावजूद भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में निर्भीक, निष्पक्ष व अडिग रहने आदि विषय पर जोर दिया गया। जिसमें सभी ने एक स्वर मे संगठन की मजबूती पर सहमति प्रदान की। बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि 13 जून के वार्षिक अधिवेशन से पहले उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों का गठन व विस्तार कर दिया जाएगा । एशोसिएशन की गतिविधि व अग्रेतर कार्रवाई के लिए सर्वसम्मति से विजय कुमार मिश्रा को प्रदेशाध्यक्ष के रुप में तथा नित्यानंद तिवारी को प्रदेश प्रभारी के रुप में दायित्व सौंपा गया है। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित शुक्ला, महासचिव सूर्यांश शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा, प्रदेश प्रभारी नित्यानंद तिवारी, प्रदेश महासचिव विमल सिंह प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवकुमार, लखनऊ जिला सचिव सुशील दीक्षित, प्रयागराज मंडल प्रभारी विकास पाण्डेय, जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ आदर्श जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रतापगढ़ दीपचंद जायसवाल, जिला सचिव प्रतापगढ़ विजय कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष मऊ शुभम तिवारी, आदि उपस्थित थे।
बाक्स
*भारतीय श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन की प्रदेश व जनपद कार्यकारिणी भंग*
भारतीय श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन की प्रदेश व जनपद कार्यकारिणी आज तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई।यह जानकारी संस्था के राष्ट्रीय महासचिव सूर्यांश शुक्ला ने आज एक बैठक में दी। उन्होंने बताया कि संस्था में उदासीन पदाधिकारियों की कोई आवश्यकता नहीं है। संस्था नाम पर नहीं कार्य पर विश्वास करती है।
बाक्स
*विजय कुमार मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत*
भारतीय श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन ने उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सिद्धार्थनगर के विजय कुमार मिश्रा को मनोनीत किया है। तथा अपेक्षा की गई है कि उनके नेतृत्व में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन निरन्तर विकास करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकांत शुक्ला ने उन्हें संस्था के प्रदेश अध्यक्ष नामित करते हुए एक माह में समस्त जनपदों के गठन की अपेक्षा की हैं।
➡️नूपुर शर्मा-टी राजा समेत हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश रच रहा था मौलाना, सूरत से हुआ गिरफ्तार
➡️एक और राष्ट्रीय प्रवक्ता ने छोड़ी कांग्रेस, राधिका खेड़ा का प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा
➡️ब्रिटेन में पाकिस्तान मूल के सादिक खान फिर जीते महापौर चुनाव, लगातार तीसरी बार बनेंगे लंदन के मेयर
➡️ 12 राज्यों में तीसरे चरण का चुनाव प्रचरा थमा, 7 मई को 92 सीटों पर होगा मतदान
➡️चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक वी राजेंद्रनाथ रेड्डी का किया तबादला, विपक्ष की शिकायत के बाद लिया फैसला
➡️इटावा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-सपा और कांग्रेस वाले अपने बच्चों के लिए चुनाव लड़ रहे, योगी और मोदी आपके बच्चों के लिए
➡️बजरंग पुनिया पर लगा प्रतिबंध: NADA ने सैंपल नहीं देने पर की कार्रवाई, ओलंपिक मेडल विजेता बोले-एक्सपायरी किट दी गई
➡️दुनिया का सर्वोच्च लोकतंत्र : भारत में चुनाव देखने आया अब तक का सबसे बड़ा वैश्विक प्रतिनिधिमंडल
➡️ : जम्मू-कश्मीर के पुंछ आतंकी हमले में लश्कर ए तैयबा का हाथ, भारतीय सेना ने लांच किया सघन सर्च ऑपरेशन*
➡️कर्नाटक में महिला ने नदी में बेटे को फेंका, मौत:पुलिस बोली- मगरमच्छ ने हमला किया; पति ने कहा था- गूंगे बच्चे को कहीं फेंक आओ
➡️राहुल ने सफेद टी-शर्ट पहनने का कारण बताया:बोले- मुझे सिंपल कपड़े पसंद, ये रंग ट्रांसपेरेंसी और सिम्पलिसिटी दर्शाता है
➡️पुंछ हमले पर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री का गंभीर आरोप:चन्नी बोले- हमला भाजपा का स्टंट, शवों से खेलना इनका काम
➡️कांग्रेस नेता बोले-हेमंत करकरे को कसाब ने नहीं मारा था:उनकी हत्या RSS से जुड़े पुलिसवाले ने की; भाजपा बोली- कांग्रेस ने आतंकियों को क्लीनचिट दी
➡️अल जजीरा के ऑफिस पर इजरायल की छापेमारी, सादे कपड़ों में पहुंची पुलिस, कैमरे तोड़े, उपकरणों को किया नष्ट
➡️किडनैपिंग मामले में HD रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ीं, 8 मई तक SIT कस्टडी
➡️INDIA गठबंधन में फूट के बाद बंगाल में त्रिकोणीय मुकाबला, टीएमसी भाजपा का खेल बिगाड़ सकते हैं वाम-कांग्रेस उम्मीदवार
➡️मायावती के ‘हाथी’ पर सवार हुए केजरीवाल के पूर्व मंत्री, आम आदमी पार्टी की बढ़ाएंगे आफत, नई दिल्ली से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
➡️'पाकिस्तान ने नहीं पहन रखीं चूड़ियां, उनके पास परमाणु बम है' POK को भारत में मिलाने के मुद्दे पर बोल गए फारूक अब्दुल्ला
➡️LSG vs KKR Highlights: लखनऊ को मिली 98 रन से मात, केकेआर ने प्लेऑफ के लिए पेश की अपनी दावेदारी
➡️धोनी फेल, जड्डू पास... पंजाब को उसके घर में रौंदकर चेन्नई की लंबी छलांग, टॉप-3 में पहुंचे।
0 टिप्पणियाँ