केन्द्रीय संचार ब्यूरो, लखनऊ द्वारा गोंडा में किया गया मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत

*प्रेस विज्ञप्ति/प्रकाशनार्थ*

 **

*प्रशोंत्तरी प्रतियोगिता, आडियो स्लोगन व गीत के माध्यम से दिया गया संदेश, दिलाया गया शपथ*

*हर व्यक्ति को वोट देकर अच्छी सरकार चुनने का है अधिकार-श्री राम वर्मा*

16 मई/गोंडा/केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय,भारत सरकार, लखनऊ द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन श्री राम करन चौधरी इण्टर कॉलेज, केशव नगर, मनकापुर, गोंडा में किया गया। अभियान की शुरुआत मतदाता जागरूकता रैली निकालकर किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों एवं आमजन के बीच एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे सभी उपस्थित विद्यार्थियों एवं जनमानस को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई।
आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम वर्मा उप प्रधानाचार्य और विशिष्ट अतिथि के रुप में जसपाल कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी  उपस्थित रहे।
मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राम वर्मा ने उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत को मजबूत बनाने के लिए सभी को इमानदारी से वोट डालने जाना है और अपने गांव के लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करना है। उन्होने बताया कि देश के हर नागरिक को अपने मत डालने का अधिकार है अपनी मर्जी से देश को, समाज को सुदृढ़, विकास एवं उन्नति करने वाले व्यक्ति को चुनाव में वोट करें।
विशिष्ट अतिथि जसपाल कुमार ने कहा कि देश का वह हर नागरिक जिसकी उम्र अठारह वर्ष हो चुकी और उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज है वह वोट देकर अच्छी सरकार को चुन सकता हैं साथ ही आने वाले  मतदान तिथि 20 मई, 2024 को मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग ज़रूर से जरूर करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन श्री जय सिंह, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, लखनऊ ने किया और मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की देश का लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवा मतदाताओं की  अहम भूमिका होती है। आप मतदान तिथि पर सबसे पहले मतदान करने के बाद ही कोई अन्य काम करे। आपके एक एक  मत से अच्छी सरकार बनेगी और भारत को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं आमजन के बीच मतदाता जागरूकता संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और विजयी प्रतिभागियों को विभाग की तरफ से आकर्षण पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
  केंद्रीय संचार ब्यूरो, लखनऊ के पंजीकृत लोक कलाकार सहीराम पांडेय एंड पार्टी, गोंडा के द्वारा मतदाता जागरूकता पर आधारित संदेशप्रद लोक गीत प्रस्तुत किया गया।
अगला मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम दिनांक 17 मई 2024 को राम अक्षयवर पाठक इण्टर कॉलेज, दतौली, कूड़ासन, गोंडा में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। 
 इस अवसर पर जितेंद्र पाल सिंह, राम कुमार, अवधेश कुमार वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, राहुल कुमार, अंजली, साक्षी गुप्ता, आरती वर्मा, श्रृष्टि वर्मा, वेद प्रकाश सहित लगभग 150 विद्यार्थी व विशिष्ट गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जय सिंह 
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी
केंद्रीय संचार ब्यूरो, लखनऊ।
 प्रेस विज्ञप्ति/प्रकाशनार्थ

*लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मायावती को झटका, बदायूं के वरिष्ठ बसपा नेता राजेश कुमार सिंह भाजपा में हुए शामिल।*

*बाबा गोरखनाथ का किया दर्शन और लिए आशीर्वाद*

*आदरणीय मोदी जी का विजन 80 लोकसभा सीटों पर जीत दिलाना मेरा लक्ष्य–ठाकुर राजेश कुमार सिंह* 

लखनऊ/लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा दूसरे दलों को तोड़ने में जुट गई है। इसके तहत सपा, बसपा और कांग्रेस के नेताओं को पार्टी ज्वाइन कराई जा रही है। बदायूं में विधानसभा से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले लोकप्रिय नेता ठाकुर राजेश कुमार सिंह  ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस खबर के मिलते ही बसपा के खेमे में हलचल मची हुई है।  
लखनऊ में दिलाई गई सदस्यता 
भाजपा ने 2024 की तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐसे में हर दल में सेंध लगाई जा रही है। बडे़ से लेकर छोटे नेताओं को भाजपा में शामिल कराया जा रहा है। सोमवार को लखनऊ में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य ने बसपा के वरिष्ठ लोकप्रिय नेता ठाकुर राजेश कुमार सिंह को भाजपा पार्टी ज्वाइन कराई। बता दें कि 2022 में बदायूं विधानसभा सीट से राजेश कुमार सिंह ने बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। ये बसपा में लंबे समय से सक्रिय थे। 
भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी में शामिल होते हुए ठाकुर राजेश कुमार सिंह ने कहा कि मैं अब हमेशा भाजपा के साथ रहूंगा तथा पार्टी के लिए दिन-रात काम करूंगा। भाजपा प्रत्याशी को अच्छे वोटों से जिताएंगे। बसपा में दम घुट रहा था, सपा अवसरवादी पार्टी है। उन्होंने बताया कि बसपा की नीतियों से नाखुश होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास वाली पार्टी है। इस पार्टी की नीतियां और योजनाएं पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। इसलिए भारत के एक एक व्यक्ति तक भाजपा की नीतियों को अपनी अंतिम सांस तक ईमानदारी से पहुंचाने का कार्य  सच्चे सिपाही के रूप में करता रहूंगा। पार्टी में शामिल होने के बाद बाबा गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ राजेश सिंह के सैकड़ो समर्थक मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ