भारत विकास परिषद राजनगर एक्सटेंशन के संयुक्त प्रयास से गत 3 वर्षों से चल रही गोवंश नंदी हरा चारा सेवा गाजियाबाद स्थित नंदी पार्क में की गईl

गाजियाबाद: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गाजियाबाद इकाई द्वारा घोषित रेड क्रॉस सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारत विकास परिषद राजनगर एक्सटेंशन के संयुक्त प्रयास से  गत 3 वर्षों से चल रही गोवंश नंदी हरा चारा सेवा गाजियाबाद स्थित नंदी पार्क में की गईl
 आज इस शुभ अवसर पर गाजियाबाद के अभिभावक, संत शिरोमणि परम श्रद्धेय श्री महंत नारायण गिरी जी की पावन उपस्थिति में गाजियाबाद प्रशासन में सेवा और समर्पण के नाम से पहचान बनाने वाले, गाजियाबाद में शिक्षा ध्वज वाहक अपर जिलाधिकारी नगर श्री गंभीर सिंह जी के कर कमलों द्वारा बेजुबान जीव नंदीयों को हरा चारा खिलाया गयाl
 महंत नारायण गिरी जी ने कहा कि जीव की सेवा ही शिव की सेवा है और उनकी सेवा के करने से ही मनुष्य की पाप मुक्ति होती हैl
 श्री गंभीर सिंह जी ने रेड क्रॉस और भारत विकास परिषद के द्वारा किए जा रहे इस सेवा कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और उन्होंने इस प्रकार के  सेवा कार्य के लिए गाजियाबाद के अन्य समाजसेवी संगठन व बुद्धिजीवियों को भी आमंत्रित कियाl
 सर्वप्रथम रेड क्रॉस व भारत विकास परिषद द्वारा दोनों विभूतियों का अंग वस्त्र तथा एक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गयाl 
 आज का सेवा दृश्य बहुत ही अनूठा प्रतीत हो रहा था जब आध्यात्मिक धार्मिक बुद्धि वर्ग तथा शिक्षित प्रशासनिक वर्ग एक साथ मिलकर सेवा कार्यों में संलग्न थे क्योंकि आज नंदियों को हरा चारा खिलाने के साथ-साथ नगर निगम के इस नंदी पार्क में सेवारत सभी कर्मियों को सूक्ष्म जलपान भी कराया गया और सभी महिला कर्मियों को स्वच्छता का संदेश देने के लिए महिला टोली द्वारा सेनेटरी पैड भी वितरित किए गए l
 विज्ञप्ति जारी करते हुए रेड क्रॉस गाजियाबाद सभापति डॉ सुभाष गुप्ता ने कहा कि हम सभी कार्य ईश्वर की पूजा मानकर करते हैं और हमें इस प्रकार की सेवा कार्य करके बहुत ही आत्म संतुष्टि होती हैl यह हमारी साप्ताहिक सेवा है जो लगभग पिछले तीन वर्ष से धवल गुप्ता और शुभम चतुर्वेदी के सौजन्य से संपन्न हो रही है जिसको आज रेड क्रॉस सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारत विकास परिषद राजनगर एक्सटेंशन के माध्यम से किया गया है जिसके लिए मैं रेड क्रॉस की पूरी टीम और भारत विकास परिषद के प्रत्येक अधिकारी व सदस्यों का हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूंl सेवा के मार्ग पर ईश्वर और मित्र आपके साथ हैं कोई आपके कदम नहीं डगमगा सकता l
 आज इस सेवा यज्ञ  में सुभाष गुप्ता के साथ सुषमा गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, मनोज खंडेलवाल, छोटेलाल कनौजिया, दर्शन अग्रवाल, संदीप गुप्ता, पूजा वर्मा आदि ने अपनी उपस्थित व सहयोग से अपनी अपनी आहुति दी l
 जब महिला कर्मियों को जलपान दिया जा रहा था तो महंत नारायण गिरी जी इतने भाव विभोर हो उठे की सभी का कुशल क्षेम भी पूछा और अपनी निजी जेब से भेंट देकर सभी को आशीर्वाद भी दिया l
 आज धन्य हुए हम जो महंत नारायण गिरी जी और गंभीर सिंह जी के एक साथ सानिध्य प्राप्त हुआ l
 आओ साथ चले
छोटे लाल GZB समाजसेवी गाजियाबाद: आज दिनांक 23/5/2024 को ओजस दि होम्योपैथिक हीलिंग कोर के द्वारा शिव मन्दिर गोविन्दपुरम में लगाया होम्योपैथिक चिकित्सा कैम्प बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर  डा० मानसी अग्रवाल के द्वारा फ्री  लगाया गया , जिसमें एक सप्ताह की फ्री दवाई दी गई , डा० मान्सी अग्रवाल इस तरह के पहले भी कई कैम्प लगा चुकी है इनकी प्रार्थमिकता यही रहती है कि सभी लोग बीमारी मुक्त होकर स्वस्थ रहें , इसी कडी में ये लोगो को योग विद्या भी प्रदान करती है , अभी ये जगह जगह चिकित्सा कैम्प लगाकर लोगो का इलाज करती हैं,C75 आर के पुरम गोविन्दपुरम में इनका स्थाई किलिनिक है , वहां भी इनसे सम्पर्क करके इलाज कराया जा सकता है , आज यहां पर कैम्प में काफी लोगों ने फ्री जांच कराकर दवाई का लाभ उठाया , डा० मानसी अग्रवाल का कहना है कि अगर किसी मन्दिर आदि में उन्हे कोई स्थाई स्थान मिल जाय तो ये सप्ताह में तीन चार दिन दो घन्टे के लिए अपनी सेवायें दे सकती हैं अगर किसी के पास गोविन्दपुरम , या स्वर्णजयंती पुरम, आदि में कोई सही जगह उपलब्ध हो जाये तो ये समाज कल्याण के लिए फ्री परामर्श चिकित्सा प्रदान कर सकती हैं , पुरुषार्थ सेवा समिति से ये तथा इनके पिता जुडे हुए हैं और पुरुषार्थ सेवा समिति हमेशा इनके कार्यों के साथ है और लोगों से अपील है कि कोई ऐसा सेवा स्थान उपलब्ध करायें ताकि लोगों को स्वास्थ लाभ मिल सके , इस अवसर पर पुरुषार्थ सेवा समिति के संस्थापक डी सी बंसल , संगठन सचिव छोटे लाल कनोजिया , वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनिल बंसल आदि लोग मौजूद रहे ,                                     छोटे लाल कनोजिया ( मीडिया एवं संगठन सचिव पुरुषार्थ सेवा समिति  

 *नाटक के माध्यम से किया गया मतदाताओं को जागरूक*

*प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, आडियो स्लोगन व गीत के माध्यम से दिया गया संदेश, दिलाया गया शपथ*

*मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए टोली बनाकर घर घर जाकर वोट डालने के लिए भेजना होगा- विजय चौधरी*

22 मई/श्रावस्ती/केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय,भारत सरकार, लखनऊ द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन कंपोजिट विद्यालय, पटेल नगर, इकौना, श्रावस्ती में किया गया। अभियान की शुरुआत मतदाता जागरूकता  आडियो अलोगन सुनाकर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं आमजन के बीच एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे सभी उपस्थित विद्यार्थियों एवं जनमानस को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई।
आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री विजय चौधरी, प्रधानाचार्य और विशिष्ट अतिथि के रुप में कनक लता, मनोज कुमार आर्य, अरविन्द कुमार वरिष्ठ समाजसेवी  उपस्थित रहे।
मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विजय चौधरी ने उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए कहा कि सभी ग्रामवासियों को सबसे पहले मतदान के लिए शपथ लेकर सब काम छोड़कर पहले मतदान करना है । सभी विद्यार्थियो को मतदान के दिन टोली बनाकर घर घर जाकर मतदाता को वोट डालने के लिए प्रेरित करना है।
वोट डालने का अधिकार पूरे भारतवासियों को बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी ने दिया है, तो उस अधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
  
विशिष्ट अतिथि कनक लता ने कहा कि देश का वह हर मतदाता अपने मनपसंद सरकार अपना बहुमूल्य वोट देकर चुन सकता है।  आने वाले मतदान तिथि 25 मई, 2024 को मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग ज़रूर से जरूर करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन श्री जय सिंह, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, लखनऊ ने किया और मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की देश का लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हम सभी का एक एक मत की अहम भूमिका होती है। आप मतदान तिथि पर सबसे पहले मतदान करने के बाद ही कोई अन्य काम करे। आपके एक एक  मत से अच्छी सरकार बनेगी और भारत को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं आमजन के बीच मतदाता जागरूकता संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और विजयी प्रतिभागियों को विभाग की तरफ से आकर्षण पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 
  केंद्रीय संचार ब्यूरो, लखनऊ के पंजीकृत लोक कलाकार मंथन कल्चर सोसाइटी, गोंडा द्वारा मतदाता जागरूकता पर आधारित संदेशप्रद नाटक व गीत प्रस्तुत कर मतादाताओ को जागरूक किया गया। इस अवसर पर जगह जगह स्टीकर चस्पा कर ग्रामवासियों के बीच पम्पलेट का वितरण कर जागरूक किया गया।
अगला मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम दिनांक 23 मई 2024 को ग्राम पंचायत कटरा, श्रावस्ती में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। 
 इस अवसर पर जितेंद्र पाल सिंह, राम कुमार, सुनीता साहू, अरविंद कुमार, नुरु निशा, विशाल कुमार, कमरूदीन, इन्द्र कुमार चौधरी, कोमल, अर्चना  सहित लगभग 200 से अधिक विद्यार्थी व विशिष्ट गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

*कटरा ग्राम सभा के लोगों के बीच किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम*

*मछुआ समाज के बीच विशेष वार्ता अभियान चलाया गया* 

*प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कर गोष्ठी के माध्यम से दिया गया संदेश, दिलाया गया मतदाता जागरूकता शपथ*

23 मई/श्रावस्ती/केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय,भारत सरकार, लखनऊ द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन ग्राम सभा कटरा, श्रावस्ती में किया गया। इस अभियान के तहत गांव के आम लोगों के बीच एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया तथा विशेष समुदाय मछुआ समाज के लोगो के बीच विशेष मतदाता जन जागरुकता वार्ता अभियान चलाया जिसमे सभी उपस्थित ग्रामवासियों को मतदाता जागरूकता के बारे में बताया गया एवं सभी उपस्थित ग्रामवासियों को शपथ दिलाई गई। गांव के लोगों के साथ स्थानीय मोहल्लों में मतदाता जागरूकता  वार्ता कर वोट देने के लिए अपील किया गया।
आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेश कुमार यादव, प्रधानाचार्य, सीआरबी इण्टर कॉलेज, श्रावस्ती और विशिष्ट अतिथि के रूप में राज कुमार आर्य, इंटरनेशनल गाइड, श्रावस्ती और विजय चौधरी इत्यादि मौजूद रहे ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश कुमार यादव ने उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर तरह से निर्भीक होकर निष्पक्ष रूप से ईमानदार होकर किसी लोभ-लालच के मतदान तिथि पर सभी लोग अपने घर के सभी मतदाता को लेकर मतदान करने अवश्य जाना है। आपके प्रयास से शत प्रतिशत मतदान हो सके।

विशिष्ट अतिथि राजकुमार आर्य ने कहा कि हर भारत के नागरिक को अधिकार है की अपने एक मत से अच्छी सरकार बनाने का पावर है, आलस्य छोड़कर मतदान करने अवश्य जाना है।
25 मई, 2024 को मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग ज़रूर से जरूर करना चाहिए।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री जय सिंह, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, लखनऊ ने किया और मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत ग्रामवासियों को  की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की इस प्रचार प्रसार और जागरूकता अभियान की सार्थकता होगी जब हम सब प्रण लेकर और अपना अधिकार समझकर हर वोटर को बूथ पर वोट देने भेजेंगे।
इस अवसर पर सभी ग्रामवासियों एवं आमजन के बीच मतदाता जागरूकता संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और विजयी प्रतिभागियों को विभाग की तरफ से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित जन समूह और विद्यार्थीयों को "वोट जरूर डालेंगे" स्लोगन वाली मिनी स्टीकर और पंपलेट बांटकर मतदाता स्लोगन ऑडियो बजाकर जागरूक किया गया।
इस अवसर पर विभाग के पंजीकृत दल दुर्गमेश्वरी सेवा संस्थान, बहराइच ने अपने गीत नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता से संबंधित जानकारी देते हुए उपस्थित ग्रामवासियों का मनोरंजन किया।
 इस अवसर पर जितेंद्र पाल सिंह,राम कुमार, भद्रसेन आर्या, अग्रसेन आर्या, राजेश कुमार  सहित लगभग 150 ग्रामवासी व विशिष्ट गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जय सिंह 
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी
केंद्रीय संचार ब्यूरो, लखनऊ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ