भारत जानो सेवा समिति द्वारा मेरा भी छात्र-छात्र सम्मान समारोह एवं जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन


भारत जानो सेवा समिति द्वारा आयोजित भारत जानो प्रतियोगिता, मेधावी छात्र सम्मान समारोह एवं जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता मैं जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए  400 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें ज्ञान सरोवर इंटर कॉलेज, सर्विलाल कान्वेंट स्कूल, किड जोन पब्लिक स्कूल, न्यू बजरंग क्लासेस, शिव मांटेसरी पब्लिक स्कूल, रामस्वरूप मंडावर विद्यालय, ब्राइट ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन, पंडित मुंशी महाराज विद्यालय, मानवी कंप्यूटर सेंटर एवं अन्य विद्यालयों से छात्रों ने प्रतिभाग किया था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फिरोजाबाद सीओ सदर हीरालाल कनौजिया, दीप प्रज्वलनकर्ता ग्यास खान, राजकिशोर वर्मा रहे। सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति प्रस्तुत की। हाल में उपस्थित सभी महानुभावों ने बच्चों की सराहना की। समिति द्वारा जनपद के हाई स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया मेडल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित गया।
 सर्वप्रथम जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में रजत शर्मा आर एस मड़ावर स्कूल, प्रिंस शिव मांटेसरी पब्लिक स्कूल, तथा सादाफ ब्राइट ग्रुप आफ एजुकेशन ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही जी के जूनियर वर्ग में अनुराग, अनु उत्तर जैन एम जी इ एम कॉलेज, तथा अक्षरा ज्ञान सरोवर इंटर कॉलेज नेकराम से प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
 जिला स्तरीय ड्राइंग प्रतियोगिता में कंचन शिव मांटेसरी पब्लिक स्कूल, काशी पुत्री श्री आशीष तिवारी जी एसएसपी फिरोजाबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही होली वर्मा गोयल क्लासेस व तेजस  सर विलाल कॉन्वेंट कॉलेज नेकराम से द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
समिति द्वारा जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन तीन वर्गों (सोलो,द्वविट, ग्रुप ) मैं किया गया।
 ग्रुप डांस में ए डी सी डांस अकैडमी, आर्मी एक्ट ज्ञान सरोवर इंटर कॉलेज वह सोशल मीडिया एक्ट ज्ञान सरोवर इंटर कॉलेज नाम क्रमशः प्रथम द्वितीयावर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं डुएट डांस में                         खुशबू-किरन ( शिव मांटेसरी पब्लिक स्कूल)     
सोलो डांस में गुंजन ( शिव मांटेसरी पब्लिक स्कूल) ने क्रमशः  प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने-अपने विद्यालयों का नाम रोशन किया है।

 प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को शील्ड देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष अदनान खान, कार्यक्रम संयोजक विशाल वर्मा, महिला अध्यक्ष साइमा खान, कोषाध्यक्ष मोहम्मद शब्बीर, निर्णायक मंडल सोनम सेठ प्रधानाचार्य रेवती गर्ल्स इंटर कॉलेज, दक्षता तिवारी,राज पलिया, कार्यक्रम में राहुल यादव, अनुराग प्रताप सिंह, राम नारायण गुप्ता,डॉ. डी. आर. वर्मा, दानिश सिद्दीकी, नरेश कुमार, गणेश शंकर, पायल कुमारी, दिलीप कुमार,  वैभव तिवारी, अजय बाबू आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ